Search

 
 
 

आवास योजना में तेजी लाने का निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: बीडीओ देवराज गुप्ता

जिले के नारायणपुर प्रखंड सभागार में मंगलवार को आवास योजना से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) देवराज गुप्ता ने की,
 

Jamtara : जिले के नारायणपुर प्रखंड सभागार में मंगलवार को आवास योजना से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) देवराज गुप्ता ने की, जिसमें सभी पंचायत सचिव एवं स्वयंसेवकों ने भाग लिया.

 

Uploaded Image

 

बैठक के दौरान बीडीओ ने स्पष्ट निर्देश दिया कि इस माह के अंत तक दूसरी किस्त प्राप्त कर चुके सभी लाभुकों का आवास निर्माण हर हाल में पूर्ण कराया जाए.उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि योग्य लाभार्थियों को समय पर आवास उपलब्ध हो, इसलिए कार्य में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

 

देवराज गुप्ता ने पंचायत सचिवों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता पाई गई, तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.उन्होंने सभी कर्मियों से जिम्मेदारी के साथ कार्य करने और निर्धारित समय सीमा के भीतर लक्ष्य पूरा करने का आह्वान किया.बैठक में आवास निर्माण की प्रगति की समीक्षा भी की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि योजना का लाभ जल्द से जल्द जरूरतमंदों तक पहुंच सके.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही