Search

 
 
 

रांची में प्रबुद्धजन सम्मेलन, ज्ञानेश कुमार को सर्वोच्च सम्मान देने की मांग

Ranchi News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि कांग्रेस को चुनाव आयोग पर अनर्गल आरोप लगाने के बजाय तथ्यों के साथ सामने आना चाहिए. यदि किसी मतदाता का नाम सूची से छूटा है तो संबंधित व्यक्ति और प्रमाण आयोग के समक्ष प्रस्तुत करना चाहिए.
 
बैठक में बोलते आदित्य साहू

Ranchi News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के समर्थन में रांची में प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन किया गया. अपर बाजार स्थित महेश्वरी धर्मशाला में आयोजित सम्मेलन में उन्हें देश का सर्वोच्च सम्मान देने की मांग उठाई गई. प्रबुद्धजनों ने कहा कि ज्ञानेश कुमार संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और कानून के दायरे में रहकर कर रहे हैं. इसके बावजूद कुछ राजनीतिक दल उन पर बेबुनियाद आरोप लगाकर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं.

 

सम्मेलन में शामिल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि कांग्रेस को चुनाव आयोग पर अनर्गल आरोप लगाने के बजाय तथ्यों के साथ सामने आना चाहिए. यदि किसी मतदाता का नाम सूची से छूटा है तो संबंधित व्यक्ति और प्रमाण आयोग के समक्ष प्रस्तुत करना चाहिए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रही है.

इसे भी पढ़ें:

साहू ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में भी मतदाता सूची का 10 बार पुनरीक्षण और संशोधन हुआ था. उस समय इस प्रक्रिया पर ऐसे सवाल नहीं उठाए गए. उन्होंने कहा कि राजनीतिक बयानबाजी से मतदाताओं की समस्या का समाधान नहीं होगा. कांग्रेस को प्रभावित मतदाताओं के नाम जुड़वाने में सहयोग करना चाहिए.

 

सम्मेलन में भाजपा प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी, महानगर अध्यक्ष वरुण साहू, जितेंद्र कुमार, नीरज चौधरी और मुकेश काबरा शामिल हुए. प्रबुद्धजनों में प्रदीप चौरसिया, ओपी कश्यप, जितेंद्र साहा, अरविंद पांडे, कुमार विमल, अजीत कुमार, मुकेश अग्रवाल, सतीश शाहदेव, संजीत कुमार, अजीत ओझा और भाविन राठौर सहित अन्य लोग उपस्थित रहें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही