Search

 
 
 

रांची में सघन वाहन जांच अभियान: नियम तोड़ने वालों से वसूला गया 7.64 लाख जुर्माना

जिला प्रशासन के निर्देश पर जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात अनुशासन को लेकर सघन अभियान चलाया गया. उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार के नेतृत्व में नगड़ी, नामकुम और बेड़ो थाना क्षेत्रों में वाहन जांच की गई.
 

Ranchi : जिला प्रशासन के निर्देश पर जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात अनुशासन को लेकर सघन अभियान चलाया गया. उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार के नेतृत्व में नगड़ी, नामकुम और बेड़ो थाना क्षेत्रों में वाहन जांच की गई. 

 

अभियान के दौरान कुल 153 वाहनों के दस्तावेजों की जांच की गई. जांच में वाहन टैक्स, फिटनेस सर्टिफिकेट, इंश्योरेंस, प्रदूषण प्रमाण-पत्र (PUC), परमिट, ड्राइविंग लाइसेंस और ओवरलोडिंग से जुड़े कागजात शामिल थे. इस दौरान 24 वाहनों में नियमों का उल्लंघन पाया गया. इन वाहनों पर कुल 7,64,154 रुपए का जुर्माना लगाया गया.

 

अधिकारियों के अनुसार कई वाहन बिना वैध परमिट, एक्सपायर फिटनेस और इंश्योरेंस के चल रहे थे. जबकि कुछ मामलों में ओवरलोडिंग और PUC नहीं होने की भी पुष्टि हुई. प्रशासन ने ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई की. इधर, सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बुण्डू स्थित सिम्बायोसिस पब्लिक स्कूल में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ.

 

इसमें छात्रों को हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, ओवरस्पीडिंग से बचाव और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने की जानकारी दी गई. इस दौरान जिला प्रशासन ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे.

 

इसके साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेज अपडेट रखें. यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सुरक्षित सड़क व्यवस्था सुनिश्चित हो सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही