Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में 29 जून को अंतर जिला योग प्रतियोगिता का आयोजन

कॉसमस यूथ क्लब चैरिटेबल ट्रस्ट 29 जून को रांची में अंतर जिला योग प्रतियोगिता का आयोजन करेगा. यह प्रतियोगिता लालपुर के परिजात धर्मशाला में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  कॉसमस यूथ क्लब चैरिटेबल ट्रस्ट 29 जून को रांची में अंतर जिला योग प्रतियोगिता का आयोजन करेगा. यह प्रतियोगिता लालपुर के परिजात धर्मशाला में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी. इस प्रतियोगिता में रांची के सभी स्कूलों, शिक्षण संस्थानों, योग संस्थानों और क्लबों के प्रतिभागियों को आमंत्रित किया गया है. प्रतियोगिता में तीन आयु वर्ग के प्रतिभागी भाग लेंगे. इसमें 10 वर्ष से कम आयु (ग्रुप-A), 20 वर्ष से कम आयु (, ग्रुप-B) और 20 वर्ष से अधिक आयु (ग्रुप-C) शामिल है. प्रतिभागियों को प्रवेश शुल्क के रूप में 150 रुपये देने होंगे. आवेदन पत्र ट्रस्ट के कार्यालय में जमा होगा. आवेदन की अंतिम तिथि 26 जून 2025 निर्धारित की गई है. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही