Search

 
 
 

लातेहार के बैडमिंटन खिलाडि़यों ने गोवा में किया शानदार प्रदर्शन

लातेहार के दो खिलाडि़यों ने गोवा में आयोजित ऑल इंडिया सब-जूनियर बैडमिंटन रैंकिंग टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है. इन खिलाडि़यों में राम रतन और मो. मुजाहिद राजा शामिल है. दोनों खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से लातेहार का नाम रोशन किया है.
 

Latehar : लातेहार के दो खिलाडि़यों ने गोवा में आयोजित ऑल इंडिया सब-जूनियर बैडमिंटन रैंकिंग टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है. इन खिलाडि़यों में राम रतन और मो. मुजाहिद राजा शामिल है. दोनों खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से लातेहार का नाम रोशन किया है.

 

 

 

डीवीसी ने दी शुभकामनाएं

 

दामोदर वैली कॉर्पोरेशन (डीवीसी) के तुबेद कोल माइंस ने इन दोनों खिलाडि़यों को स्पॉन्सर किया था. डीवीसी ने दोनों खिलाडि़यो के उज्‍जवल भविष्‍य की कामना की है.

 

तीन राउंड में मिली जीत, चौथे राउंड में हार का सामना

 

डीवीसी के मानव संसाधन प्रबंधक आरपी तिवारी ने बताया कि अंडर-17 सिंगल्स वर्ग में राम रतन ने पहले राउंड में छत्तीसगढ़ को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराया. दूसरे राउंड में पंजाब को 2-1 और तीसरे राउंड में तमिलनाडु को सीधे सेटों में 2-0 से मात दी. हालांकि चौथे राउंड में उन्हें मणिपुर से हार का सामना करना पड़ा. 

 

पहले राउंड में जीत, दूसरे में हार

वहीं अंडर-15 सिंगल्स में मो. मुजाहिद राजा ने पहले राउंड में तेलंगाना के खिलाड़ी को सीधे सेटों में 2-0 से हराया.  लेकिन दूसरे राउंड में उत्तराखंड के खिलाफ उन्हें हार झेलनी पड़ी.

 

डबल्स वर्ग में खिलाड़ियों का उम्दा तालमेल

 

 डबल्स वर्ग में दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर उम्दा तालमेल दिखाया.  पहले राउंड में गोवा को 2-0 से और दूसरे राउंड में पांडुचेरी को 2-0 से हराया. तीसरे राउंड में तमिलनाडु के खिलाफ मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही