Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार में इंटर की परीक्षा एक फरवरी और मैट्रिक परीक्षा 17  फरवरी से

Advertisement
Advertisement
Patna : बिहार बोर्ड ने मैट्रिक और इंटर परीक्षा की तिथियां जारी कर दी हैं. बिहार बोर्ड इंटर (12वीं) की परीक्षा एक फरवरी से 14 फरवरी तक और मैट्रिक (10वीं) की परीक्षा 17 से 24 फरवरी तक होगी. पिछले वर्ष भी इसी तिथि से परीक्षाएं शुरू हुई थीं. बिहार बोर्ड इंटर प्रायोगिक परीक्षा 10 से 20 जनवरी तक होगी. वहीं कक्षा मैट्रिक के विषयों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 20 से 22 जनवरी के बीच संपन्न होंगी. बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर दोनों परीक्षाएं दो शिफ्टों में आयोजित की जायेंगी. पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक होगी. दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 1:45 बजे से शाम 5 बजे तक होगी. पेपर तीन घंटे का होगा

4354 परीक्षार्थियों के पंजीयन और परीक्षा फॉर्म में गड़बड़ियां

इस बीच मैट्रिक 2022 की परीक्षा में 4354 परीक्षार्थियों के पंजीयन और परीक्षा फॉर्म में गड़बड़ियां सामने आई है. बिहार बोर्ड की मानें तो मैट्रिक परीक्षार्थियों के पंजीयन संख्या और परीक्षा फॉर्म में दी गयी जानकारी में काफी अंतर है. पंजीयन में छात्र का नाम, माता और पिता का नाम जो दिया गया है, वो परीक्षा फॉर्म में अलग है, जबकि छात्र का रजिस्ट्रेशन नंबर एक ही है. ऐसे में एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर या पंजीयन नंबर में दो छात्र हैं. इन दोनों छात्रों के नाम और उनके माता-पिता के नाम अलग-अलग हैं। इससे बोर्ड के पास प्राप्त डेटा मैच नहीं कर रहा है. इसे भी पढ़ें – शिक्षक">https://lagatar.in/teachers-should-be-ready-for-indefinite-movement-primary-teachers-association/">शिक्षक

बेमियादी आंदोलन के लिए रहें तैयार :  प्राथमिक शिक्षक संघ

छात्र के नाम के साथ माता-पिता के नाम में अंतर, प्राचार्य से स्पष्टीकरण

गड़बड़ी का यह मामला सभी जिलों में है. इसकी जानकारी बिहार बोर्ड ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र लिखकर दी है. साथ में बोर्ड ने सभी डीईओ से कहा है कि सभी स्कूल प्राचार्य से स्पष्टीकरण पूछा जाए, क्योंकि स्कूल की गलती की वजह से परीक्षार्थियों के पंजीयन और परीक्षा फॉर्म डेटा में अंतर हो गया है. बोर्ड की मानें तो सबसे ज्यादा मामला गोपालगंज जिले का है. गोपालगंज जिले में सबसे ज्यादा 700 छात्रों के डेटा में गड़बड़ी है। इसके बाद सीवान जिले में 494 छात्रों के डेटा में अंतर हो गया है। बोर्ड की मानें तो कैमूर, पश्चिम चंपारण और जहानाबाद जिलों द्वारा भेजी गयी जानकारी को आधा अधूरा बताया है. बोर्ड ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को 22 नवंबर तक सुधार करने को कहा है. इसे भी पढ़ें – शादी">https://lagatar.in/the-car-returning-from-the-wedding-burnt-down-the-bride-and-groom-left/">शादी

से लौट रही कार धू-धू कर जली, बचे दूल्हा-दुल्हन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही