Search

 
 
 

हजारीबाग में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 6 शातिर गिरफ्तार

वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हजारीबाग पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने एक अंतरराज्यीय वाहन चोरी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए छह शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है.
 

Hazaribagh : वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हजारीबाग पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने एक अंतरराज्यीय वाहन चोरी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए छह शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है. यह गिरोह चोरी के चारपहिया वाहनों को बिहार में अवैध शराब तस्करी के लिए उपलब्ध कराता था.

Uploaded Image

पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि चोरी के वाहनों का उपयोग अवैध शराब की ढुलाई में किया जा रहा है. सूचना के आधार पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया.

 

छापेमारी के दौरान लोहसिंघना थाना प्रभारी को सूचना मिली कि एक संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन तेज गति से इचाक चौक की ओर जा रहा है. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इचाक चौक के समीप बैरिकेडिंग कर वाहन को रोकने का प्रयास किया. चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन को पकड़ लिया.

 

तलाशी लेने पर वाहन में छह लोग सवार मिले. सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने वाहन चोरी गिरोह से जुड़े होने की बात स्वीकार की. पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य हजारीबाग और आसपास के इलाकों से स्कॉर्पियो सहित अन्य चारपहिया वाहनों की चोरी कर उन्हें बिहार के शराब माफियाओं को उपलब्ध कराते थे.

 

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है. इनके खिलाफ विभिन्न थानों में वाहन चोरी, लूट, मारपीट समेत अन्य संगीन मामलों में पूर्व से केस दर्ज हैं.

 

इस संबंध में कटकमसांडी (पेलावल ओपी) थाना कांड संख्या 27/26 दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
सदर एसडीपीओ ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. जिले में वाहन चोरी पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही