Search

 
 
 

राजधानी में रुक-रुक कर हुई बारिश से लोग हुए परेशान, कई इलाकों में हुआ जलजमाव

झारखंड में मॉनसून का असर देखने को मिल रहा है. सोमवार को दिनभर रुक-रुक कर हुई बारिश से लोगों परेशानी बढ़ गई. लगातार बारिश की वजह से सब्जी बाजार के दुकानदार हों,स्कूल- कॉलेजों और  ट्यूशन के छात्र या फुटपाथ दुकानदार सभी परेशान रहे. दुकानों में ग्राहक कम पहुंचे. इसकी वजह से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा.
 

Ranchi: झारखंड में मॉनसून का असर देखने को मिल रहा है. सोमवार को दिनभर रुक-रुक कर हुई बारिश से लोगों परेशानी बढ़ गई. लगातार बारिश की वजह से सब्जी बाजार के दुकानदार हों,स्कूल- कॉलेजों और  ट्यूशन के छात्र या फुटपाथ दुकानदार सभी परेशान रहे. दुकानों में ग्राहक कम पहुंचे. इसकी वजह से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा.

जरूरी काम होने के बावजूद लोग घरों से निकलने से परहेज किए. बारिश के साथ ही नगर निगम की मॉनसून पूर्व तैयारियों की भी पोल खुल गई. कई जगहों पर नालियों से पानी की निकासी नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर बहने लगा.


वहीं नामकुम डोरंडा मुख्य मार्ग पर खोदे गए गड्ढे को नहीं भरने से कई जगहों पर गड्ढे हो गए. गाड़ियों की रफ्तार पर ब्रेक लग गई. बारिश की वजह से सड़कों पर जाम लग गया, जिससे गाड़ियां हिचकोले खाते हुए आगे बढ़ रही थी. कर्बला चौक, मिशन चौक, हिंदपीढ़ी, करमटोली चौक सहित कई क्षेत्रों में जलजमाव की स्थिति बनी रही. जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हुई. मुख्य सड़कों का पानी अमेठी नगर में जा घुसा, चूंकि पानी के निकासी के लिए नाली की व्यवस्था नहीं है. जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही