Search

 
 
 

International News :इजराइल-लेबनान के बीच बढ़ते तनाव का हल जल्द- ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि इजराइल व लेबनान के बीच बढ़ते तनाव का हल जल्द निकाल लेंगे. उन्होंने कहा कि मैं प्रॉब्लम सॉल्वर हूं. मैं बहुत जल्दी समस्याएं हल कर देता हूं. नेतन्याहू के साथ भी.
 
डोनाल्ड ट्रंप.

Washingtan : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि इजराइल व लेबनान के बीच बढ़ते तनाव का हल जल्द निकाल लेंगे. ट्रंप का यह बयान उस आया जब इजराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने सार्वजनिक घोषणा की थी कि उनकी सेना लेबनान से नहीं निकलेगी.


ट्रंप ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा कि यह मुद्दा जल्द सुलझा लिया जाएगा. मैं प्रॉब्लम सॉल्वर हूं. मैं बहुत जल्दी समस्याएं हल कर देता हूं. नेतन्याहू के साथ भी.


ज्ञात हो कि यरूशलम में जेएनएस समिट में हुए नेतन्याहू ने कहा था कि वो हर उस काम को नहीं करते जो ट्रंप चाहते हैं. उन्होंने कहा था कि लोग समझते हैं कि वो और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक-दूसरे के अनुसार ही काम करते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है.


गौरतलब है कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते में सभी मोर्चों पर युद्ध रोकने की बात कही गई थी. लेकिन, इसके बाद भी इजराइल और हिज़्बुल्लाह के बीच झड़प जारी रही.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही