Search

 
 
 

मारवाड़ी कॉलेज में मना अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

मारवाड़ी कॉलेज रांची के महिला प्रभाग में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर इनचार्ज डॉ. रंजू लाल ने की, जबकि इसका आयोजन एनजीओ परिवर्तन के सहयोग से किया गया.
 

Ranchi : मारवाड़ी कॉलेज रांची के महिला प्रभाग में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर इनचार्ज डॉ. रंजू लाल ने की, जबकि इसका आयोजन एनजीओ परिवर्तन के सहयोग से किया गया.

 

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. रंजू लाल द्वारा अतिथियों का पौधा देकर स्वागत करने के साथ हुई. उन्होंने सभी शिक्षिकाओं और छात्राओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाओं के विकास और उनके अधिकारों के लिए सभी को मिलकर निरंतर प्रयास करना चाहिए.

 

इस अवसर पर डॉ. आकांक्षा चौधरी ने छात्राओं को स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि स्वस्थ नारी ही स्वस्थ परिवार और समाज का निर्माण कर सकती है. उन्होंने छात्राओं को अपने आहार में साग, चना और दाल शामिल करने, नियमित व्यायाम करने तथा आवश्यकता पड़ने पर डॉक्टर से परामर्श लेने की सलाह दी.

 

एडवोकेट डॉ. डॉली कृष्णन ने छात्राओं को कानूनी अधिकारों और साइबर सुरक्षा के बारे में जानकारी दी. उन्होंने सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करने तथा किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की स्थिति में महिला थाना से संपर्क करने की सलाह दी.

 

परिवर्तन एनजीओ की श्रेया तिवारी ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार रखते हुए महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया. कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राएं प्रिया कुमारी और माही कुमारी ने कविता पाठ कर सभी का ध्यान आकर्षित किया.

 

कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. सुनीति नायक, डॉ. रीना माथुरी, डॉ. आशा, डॉ. अंजू पुष्पा, डॉ. तमन्ना सिंह, डॉ. शाहीन, डॉ. नूपुर, डॉ. स्मिता, डॉ. निवेदिता पॉल, डॉ. संगीता, डॉ. संजू, डॉ. नीरा, डॉ. निधि, डॉ. मुन्नी, डॉ. राजश्री और डॉ. रीता सहित अन्य शिक्षिकाओं की सक्रिय भूमिका रही. कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ.सीमा चौधरी ने किया.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही