Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनीष सिसोदिया से पूछताछ जारी, AAP सांसद संजय सिंह सहित अन्य को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

NewDelhi :    दिल्ली शराब घोटाला मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया से सीबीआई ने पूछताछ जारी है. इस बीच AAP सांसद संजय सिंह और पार्टी के अन्य नेताओं को सीबीआई कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने पर दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया. इससे पहले दिल्ली पुलिस ने साउथ दिल्ली जिले में धारा 144 लागू कर दी थी. सीबीआई के दफ्तर जाने से पहले मनीष सिसोदिया राजघाट गये और कुछ देर ध्यान भी लगाया. उनके साथ आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी मौजूद थे. इसके बाद सिसोदिया 11 बजे सीबीआई दफ्तर में गये. मनीष सिसोदिया ने रिसेप्शन पर समन दिखाकर एंट्री रजिस्टर में हस्ताक्षर किया. इसके बाद सीबीआई के अधिकारियों ने उनसे पूछताछ शुरू की. (पढ़ें, सेंसेक्स">https://lagatar.in/mcap-of-9-out-of-top-10-sensex-companies-decreased-by-rs-1-87-lakh-crore-reliance-retained-first-place/">सेंसेक्स

की टॉप 10 में से 9 कंपनियों का एमकैप 1.87 लाख करोड़ घटा, रिलायंस पहले स्थान पर कायम)  

अरविंद केजरीवाल ने सिलसिलेवार किये कई ट्वीट

सिसोदिया के सीबीआई ऑफिस पहुंचने से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सिलसिलेवार कई ट्वीट किये. अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि जब सिसोदिया जेल से बाहर आयेंगे तो पूरी पार्टी उनका स्वागत करेगी. लिखा कि मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि आप जल्द जेल से बाहर आएं, हम, माता-पिता, बच्चे और दिल्लीवासी आपका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आप को आशंका है कि मनीष सिसोदिया को सीबीआई गिरफ्तार कर सकती है.

संजय सिंह ने मोदी सरकार पर कसा तंज

मनीष सिसोदिया के सीबीआई ऑफिस में पेश होने से पहले आप नेता संजय सिंह ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि ये मोदी जी की पुलिस है अपराध रुके न रुके मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के लिये पूरी ताकत लगा दी है. आप आदमी के नेताओं को हाउस अरेस्ट किया जा रहा है. अरविंग केजरीवाल से इतना क्यों डरते हो मोदी जी? इन हथकंडों से कुछ नहीं होगा. वहीं गोपाल राय ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी को केजरीवाल से इतना डर लग रहा है. लोगों को हिरासत में लिया जा रहा है, जो राजघाट जा रहे हैं. हम न डरने वाले हैं, न झुकने वाले हैं. बच्चा बच्चा मनीष सिसोदिया के साथ है. आप प्रधानमंत्री हैं आपको इतना नहीं डरना चाहिए. इसे भी पढ़ें : योगी">https://lagatar.in/yogi-explained-the-meaning-of-tadna-in-the-house-said-sp-is-humiliating-100-crore-hindus/">योगी

ने सदन में ताड़ना का अर्थ समझाया, कहा, सपा 100 करोड़ हिंदुओं को अपमानित कर रही है

सीबीआई ने दूसरा समन जारी कर आज पूछताछ के लिए बुलाया

बता दें कि सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को समन जारी कर 19 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया था. लेकिन सिसोदिया उस दिन सीबीआई के सामने पेश नहीं हुए.उन्होंने बजट की तैयारियों का हवाला देकर सीबीआई से एक सप्ताह का समय मांगा था. इसके बाद सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को दूसरा समन जारी कर 26 फरवरी को बुलाया है. इसे भी पढ़ें : छत्तीसगढ़">https://lagatar.in/chhattisgarh-one-jawan-martyred-by-naxalites-ied-blast-7-jawans-lost-their-lives-in-a-week/">छत्तीसगढ़

: नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट से एक जवान शहीद, एक हफ्ते में 7 जवानों की गयी जान
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही