Search

 
 
 

अंचल कर्मचारी की हत्या : पुलिस संदिग्धों को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ

Ranchi News : पुलिस के मुताबिक, अपराधियों द्वारा ही पहचान छिपाने के लिए DVR  को गायब किया गया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि वास्तस में लक्ष्मीकांत की हत्या कैसे की गई.
 
सिंबोलिक फोटो

Ranchi News : अरगोड़ा अंचल में कार्यरत लक्ष्मीकांत मुंडा की नामकुम में हत्या मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस रविवार को कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

 

गौरतलब है कि नामकुम में अरगोड़ा राजस्व कर्मचारी लक्ष्मीकांत मुंडा का शव शनिवार को नामकुम स्थित आवास से मिला था. जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. उनके घर में लगा सीसीटीवी DVR  भी पुलिस को नहीं मिला था.

 

इसे भी पढ़ें...

 

पुलिस के मुताबिक, अपराधियों द्वारा ही पहचान छिपाने के लिए DVR  को गायब किया गया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि वास्तस में लक्ष्मीकांत की हत्या कैसे की गई.

 

आसपास के लोगों का कहना है कि लक्ष्मीकांत किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करते थे लेकिन वह एक सीधे-साधे व्यक्ति थे.  परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है. वहीं, पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही