Search

 
 
 

पलामू में विभिन्न पदों पर बहाली को लेकर होगा इंटरव्यू

जिले में आवासीय विद्यालयों में विभिन्न पदों पर अस्थायी बहाली को लेकर साक्षात्कार का आयोजन किया जाना है. इस संबंध में उपायुक्त प्राधिकारी द्वारा आवश्यक सूचना जारी की गई है.
 

Palamu: जिले में आवासीय विद्यालयों में विभिन्न पदों पर अस्थायी बहाली को लेकर साक्षात्कार का आयोजन किया जाना है. इस संबंध में उपायुक्त प्राधिकारी द्वारा आवश्यक सूचना जारी की गई है. जारी सूचना के अनुसार, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षक, पार्ट-टाइम डॉक्टर, काउंसलर, महिला नर्स और छात्रावास वार्डन के पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा.

 

बताया गया है कि इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूर्व में पूरी कर ली गई है और अब पात्र अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया गया है. चयन प्रक्रिया में शैक्षणिक योग्यता को 60 प्रतिशत और साक्षात्कार को 40 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा.

 

साक्षात्कार 5 जनवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा. अभ्यर्थियों को सुबह 10:30 बजे तक रिपोर्टिंग करने का निर्देश दिया गया है, जबकि साक्षात्कार की प्रक्रिया सुबह 11:00 बजे से शुरू होगी. साक्षात्कार का स्थान ब्लॉक-ए, सेकेंड फ्लोर स्थित मीटिंग हॉल निर्धारित किया गया है.

 

प्रशासन की ओर से सभी आमंत्रित अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर अपने सभी आवश्यक मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें. साक्षात्कार में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों पर पुनः विचार नहीं किया जाएगा.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही