Search

 
 
 

लातेहार में जब्त 40.20 लाख रुपये की जांच आयकर के हवाले

लातेहार में जब्त किये गये 40.20 लाख रुपये की जांच आयकर विभाग को सौंप दी गई है. आयकर विभाग जब्त राशि अपने कब्जे में लेने के लिए आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर रही है.
 

Ranchi :  लातेहार में जब्त किये गये 40.20 लाख रुपये की जांच आयकर विभाग को सौंप दी गई है. आयकर विभाग जब्त राशि अपने कब्जे में लेने के लिए आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर रही है.

 

उल्लेखनीय है लातेहार में करकट चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच के दौरान एक कार (JH01CA9495) में छिपा कर रखे 40.20 लाख रुपये जब्त किए गए थे. गाड़ी में मौजूद लोगों द्वारा इस रकम के सिलसिले में कोई संतोषप्रद जवाब नहीं देने की वजह से पुलिस ने उसे जब्त कर लिया था.

 

राज्य में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव की प्रक्रिया जारी रहने की वजह से आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू है. इस दौरान ज्यादा नकदी लेकर चलने को चुनाव के मद्देनजर शक की नजर से देखा जाता है. इसलिए पुलिस ने कार से जब्त नकद राशि की जांच आयकर विभाग से करने का अनुरोध किया है.

 

पुलिस द्वारा किये गये अनुरोध के आलोक में आयकर विभाग ने जब्त रकम अपने कब्जे मे लेने के लिए कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही