Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

निवेशक होंगे मालामाल! इस दिन गौतम अडानी लायेंगे 20000 करोड़ का एफपीओ

LagatarDesk :  भारत के सबसे अमीर व्यक्ति और अरबपति उद्योगपति गौतम अडानी की कई कंपनियां शेयर बाजार में लिस्ट है. अडानी ग्रुप की अडानी विल्मर ने निवेशकों को खूब मालामाल किया था. अडानी एक बार फिर निवेशकों को मालामाल करने वाले हैं. अडानी एंटरप्राइजेज भारत का सबसे बड़े फॉलो ऑन पब्लिक ऑफर (एफपीओ) लाने वाला है. 20,000 करोड़ का यह एफपीओ का सब्सक्रिप्शन 27 जनवरी को खुलेगा. (पढ़ें, मोतिहारी:">https://lagatar.in/motihari-ward-councilor-died-in-road-accident-accident-occurred-due-to-truck-accident-on-highway/">मोतिहारी:

वार्ड पार्षद की सड़क हादसे में मौत, हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से हुआ हादसा)

एफपीओ का प्राइस बैंड 3112-3276 रुपये किया गया तय

कंपनी ने एफपीओ का बेस प्राइस 3,112 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया है. इश्यू का प्राइस बैंड 3112-3276 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. सोमवार को कंपनी के शेयर 0.35 फीसदी गिरकर 3444 रुपये पर आ गया है. शेयरों में गिरावट का कारण एफपीओ के हाई प्राइस निवेशकों की उभरी चिंता है, जिसकी वजह से स्टॉक बिकवाली के दबाव का सामना कर रहा है. कंपनी रिटेल निवेशकों को 64 रुपये प्रति शेयर की छूट दे रही है. यह 3,112 रुपये प्रति शेयर के फ्लोर प्राइस का 2.05 फीसदी है. इसे भी पढ़ें : NIA">https://lagatar.in/nia-investigation-revealed-levy-was-collected-on-a-large-scale-to-strengthen-cpi-maoist-in-magadh-zone/">NIA

जांच में खुलासा, मगध जोन में भाकपा माओवादी को मजबूत करने के लिए बड़े पैमाने पर वसूली गई थी लेवी

एफपीओ आने के बाद कम हो जायेगी प्रमोटर्स की हिस्सेदारी

एफपीओ आने के बाद गौतम अडानी के नेतृत्व वाले प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 3.5 फीसदी तक गिर सकती है. सितंबर 2022 तक प्रमोटर्स के पास अडानी एंटरप्राइजेज का 72.63 फीसदी हिस्सा था. जबकि शेष 27.37 फीसदी सार्वजनिक शेयरहोल्डर्स के पास था. एलआईसी के पास 4.03 फीसदी हिस्सेदारी थी. जबकि नोमुरा सिंगापुर, एपीएमएस इन्वेस्टमेंट फंड, एलारा इंडिया ऑपर्च्युनिटीज फंड और एलटीएस इन्वेस्टमेंट फंड के पास 1 से 2 फीसदी हिस्सेदारी थी. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/after-the-education-minister-of-bihar-the-land-reform-minister-gave-a-controversial-statement-took-a-u-turn-from-the-statement-in-protest/">बिहार

के शिक्षा मंत्री के बाद, भूमि सुधार मंत्री ने दिया विवादित बयान, विरोध होने पर बयान से लिया यूटर्न

क्या है एफपीओ

शेयर बाजार में पब्लिक के माध्यम से पैसा जुटाने के कई रास्ते हैं. इनमें से आईपीओ और एफपीओ प्रमुख हैं. जब कंपनी पहली बार शेयर बाजार से पैसा जुटाती है तो आईपीओ लेकर आती है. जब कंपनी दोबारा शेयर बाजार से फंड जुटाती है तो इसे फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफरिंग एफपीओ कहते हैं. एफपीओ के जरिये स्टॉक एक्सचेंजों में लिस्टेड कंपनी मौजूदा शेयरधारकों के साथ-साथ नये निवेशकों को नये शेयर जारी करती है. फॉलो-ऑन-पब्लिक ऑफर को सेकेंडरी ऑफरिंग के रूप में भी जाना जाता है. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-encounter-between-police-and-naxalites-in-chatra-many-naxalites-reported-shot/">BREAKING

: चतरा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, कई नक्सली को गोली लगने की सूचना

अगले पांच सालों में शेयर बाजार में लिस्ट होंगी 5 कंपनियां

अडानी ग्रुप की पांच कंपनियां शेयर बाजार में लिस्ट कराने जा रहा है. रिपोर्ट्स की मानें, अगले पांच सालों में कंपनी अपनी कम से कम 5 कंपनियों का आईपीओ लेकर आ सकता है. अडानी ग्रुप के सीएफओ जुगशिंदर सिंह ने कहा है कि अगले 3 से 5 साल में अडानी समूह की 5 कंपनियां शेयर बाजार में लिस्ट होंगी. इसमें अडानी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड, अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड, अडानी रोड ट्रांसपोर्ट लिमिटेड और अडानी कॉनेक्स प्राइवेट लिमिटेड शामिल है. इसके अलावा समूह अपनी मेटल और माइनिंग यूनिट को स्वतंत्र इकाई बनायेगा. इसे भी पढ़ें : अथिया">https://lagatar.in/athiya-and-kl-rahul-will-take-seven-rounds-today-guests-are-not-allowed-to-take-phones-inside/">अथिया

और केएल राहुल आज लेंगे सात फेरे, मेहमानों को फोन अंदर ले जाने की मनाही

अडानी विल्मर ने किया मालामाल

पिछले साल समूह ने अपने फूड बिजनेस अडानी विल्मर को शेयर बाजार में लिस्ट कराया था. कंपनी ने आईपीओ के लिए इसका शेयर प्राइस 218 से 230 रुपये था. बीते करीब 1 साल में इसका शेयर 878 रुपये के 52 वीक हाई को छू चुका है. वहीं शुक्रवार को इसका शेयर 554.90 रुपये पर बंद हुआ. वहीं आज अडानी विल्मर के शेयर 0.20 फीसदी की मजबूती के साथ 555.55 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/1000-crore-mining-scam-in-jharkhand-sahibganj-dc-reached-ed-office-inquiry-started/">झारखंड

में 1000 करोड़ के खनन घोटाला: ईडी ऑफिस पहुंचे साहिबगंज डीसी, पूछताछ शुरू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही