Ranchi News: राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने नई दिल्ली में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने झारखंड के गुमला जिले में आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए उन्हें आमंत्रित किया.
यह कार्यक्रम 23 नवंबर 2026 को गुमला जिले के घाघरा प्रखंड स्थित एसएस प्लस-2 उच्च विद्यालय मैदान में आयोजित होगा. डॉ. आशा लकड़ा ने केंद्रीय मंत्री को कार्यक्रम के उद्देश्य और तैयारियों की जानकारी दी.
इसे भी पढ़ें:
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से जनजातीय समाज की समृद्ध परंपरा, संस्कृति और विरासत को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा. साथ ही जनजातीय महापुरुषों के योगदान को याद किया जाएगा.
डॉ. लकड़ा ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य जनजातीय समाज के अधिकारों, सम्मान और सर्वांगीण विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है. उन्होंने केंद्रीय मंत्री से कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाने का आग्रह किया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

