संसद भवन के सामने खापों की महिला महापंचायत को लेकर पुलिस और महिलाओं-किसानों के बीच रस्साकशी)
One step away 🎢
Chennai Super Kings and Gujarat Titans have had an eventful journey to #TATAIPL">https://twitter.com/hashtag/TATAIPL?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw">#TATAIPL
2023 #Final">https://twitter.com/hashtag/Final?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw">#Final
💯 As they get ready for the summit clash 🏆, take a look at the Road to the Final of the two teams 👌🏻👌🏻#CSKvGT">https://twitter.com/hashtag/CSKvGT?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw">#CSKvGT
| @ChennaiIPL">https://twitter.com/ChennaiIPL?ref_src=twsrc%5Etfw">@ChennaiIPL
| @gujarat_titans">https://twitter.com/gujarat_titans?ref_src=twsrc%5Etfw">@gujarat_titans
pic.twitter.com/Eq6YtwOpZY">https://t.co/Eq6YtwOpZY">pic.twitter.com/Eq6YtwOpZY
— IndianPremierLeague (@IPL) May">https://twitter.com/IPL/status/1662495980128964609?ref_src=twsrc%5Etfw">May
27, 2023
सीएसके और गुजरात के बीच ही हुआ था सीजन का ओपनिंग मैच
बता दें कि आईपीएल मैच वहीं पहुंच गया है, जहां से शुरू हुआ था. मौजूदा सीजन का ओपनिंग मैच चेन्नई और गुजरात के बीच ही 31 मार्च को अहमदाबाद में खेला गया था. तब गुजरात ने वो मुकाबला 5 विकेट से जीता था. इसके बाद चेन्नई और गुजरात की टक्कर क्वालिफायर-1 में भी हुई. जहां चेन्नई ने जीत दर्ज कर फाइनल में एंट्री की. आज आईपीएल का फाइनल उन्हीं 2 टीमों के बीच होगा. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम बाजी मारता है. धोनी की टीम की नजर ओपनिंग मैच में गुजरात के हाथों मिली हार का हिसाब चुकता करने पर होगी. वहीं हार्दिक पंड्या की टीम का फोकस क्वालिफायर-1 में चेन्नई से मिली हार का बदला लेने पर होगा. यदि धोनी फाइनल मैच जीतते हैं तो वह सबसे ज्यादा पांच आईपीएल खिताब जीतने के मामले में रोहित शर्मा की बराबरी कर लेंगे. इसे भी पढ़ें : JAP,">https://lagatar.in/training-of-promoted-policemen-of-jap-irb-and-sirb-battalions-from-june-20/">JAP,IRB और SIRB बटालियन के प्रोन्नति पाने वाले पुलिसकर्मियों की ट्रेनिंग 20 जून से
सीएसके के लिए गिल से निपटना बड़ी चुनौती
एमएस धोनी के फाइनल मुकाबला जीतने की राह में शुभमन गिल सबसे बड़ा रोड़ा हो सकते हैं. क्योंकि गिल ने आईपीएल के मौजूदा सीजन में कुल 16 मैचों में 60.78 के एवरेज से 851 रन बनाये हैं. इसमें तीन शतक भी शामिल हैं. वहीं दीपक चाहर की स्विंग, रवींद्र जडेजा की विकेट टू विकेट गेंदबाजी, मोईन अली की ऑफ-स्टंप से बाहर जाती गेंद और मथीशा पथिराना की सीधे पैर पर पड़ती गेंद से गिल की परेशानी बढ़ सकती है. इसे भी पढ़ें : पाकिस्तान">https://lagatar.in/avalanche-reported-in-pakistans-gilgit-baltistan-10-people-died/">पाकिस्तानके गिलगित-बाल्तिस्तान में हिमस्खलन होने की खबर, 10 लोगों की मौत
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए परेशानी खड़े कर सकते हैं मोहम्मद शमी
गुजरात टाइटन्स के लिए गेंदबाजी में मोहम्मद शमी (28 विकेट), राशिद खान (27 विकेट) और मोहित शर्मा (24 विकेट) लिये हैं. वहीं बल्लेबाजी में गिल के अलावा हार्दिक पंड्या ने 325 रन बनाये हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए डेवोन कॉन्वे (625 रन) और ऋतुराज गायकवाड़ (564 रन ) रन बनाये हैं. वहीं अजिंक्य रहाणे 13 मैचों में 299 रन और शिवम दुबे ने 386 रन (33 छक्के) बना चुके हैं. गेंदबाजी में सीएसके की ओर से मथीशा पथिराना ने 17 और तुषार देशपांडे ने 21 विकेट लिये हैं. इसे भी पढ़ें : अररिया">https://lagatar.in/araria-unknown-criminals-entered-the-house-and-strangled-the-woman-looted-5-lakhs-and-escaped/">अररिया: अज्ञात अपराधियों ने घर घुसकर महिला का गला रेता, 5 लाख लूटकर फरार
विजेताओं को प्राइज मनी के साथ मिलेंगे कई अवॉर्ड्स
सीएसके और गुजरात टाइटन्स जो भी टीम आईपीएल चैंपियन बनेगी, उसे 20 करोड़ रुपये मिलेंगे. वहीं फाइनल हारने वाली टीम को भी 13 करोड़ मिलेगा. जबकि तीसरे नंबर वाली टीम यानी मुंबई इंडियंस और चौथे नंबर पर रहने वाली टीम लखनऊ सुपर जायंट्स को भी अच्छी खासी रकम मिलने वाली है. इससे अलावा विजेताओं को अन्य अवॉर्ड भी दिये जायेंगे.- विजेता टीम- 20 करोड़
- उप-विजेता- 13 करोड़
- तीसरे नंबर वाली टीम (मुंबई इंडियंस)- 7 करोड़
- चौथे नंबर वाली टीम (लखनऊ सुपर जायंट्स)- 6.5 करोड़
- इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट- 20 लाख
- सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन- 15 लाख
- ऑरेंज कैप- 15 लाख रुपये (सबसे ज्यादा रन)
- पर्पल कैप- 15 लाख रुपये (सबसे ज्यादा विकेट)
- मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर ऑफ द सीजन- 12 लाख
- सबसे ज्यादा सिक्स जमाने का रिकॉर्ड- 12 लाख रु
- गेम चेंजर ऑफ द सीजन- 12 लाख
Leave a Comment