Search

IPL 2023 का फाइनल आज, धोनी रचेंगे इतिहास या हार्दिक करेंगे कमाल, जानिए किसका पलड़ा भारी

LagatarDesk : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 का फाइनल मुकाबला आज रविवार शाम 7 बजकर 30 मिनट से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जायेगा. यह महामुकाबला चार बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गत चैंपियन गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच होगी. गुजरात टाइटन्स की कप्तानी हार्दिक पंड्या के हाथों में होगी. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की बागडोर एमएस धोनी संभालेंगे. आईपीएल के फाइनल पर सभी की निगाहें टिकी हैं. देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम बाजी मारेगी. बता दें कि क्वालिफायर-2 मैच में गुजरात ने मुंबई इंडियंस को 62 रनों से मात देकर फाइनल में एंट्री ली है. वहीं सीएसके ने क्वालिफायर-1 में गुजरात टाइटन्स को ही 15 रनों से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया. (पढ़ें, नये">https://lagatar.in/tug-of-war-between-police-and-women-farmers-regarding-mahila-mahapanchayat-of-khaps-in-front-of-the-new-parliament-house/">नये

संसद भवन के सामने खापों की महिला महापंचायत को लेकर पुलिस और महिलाओं-किसानों के बीच रस्साकशी)

सीएसके और गुजरात के बीच ही हुआ था सीजन का ओपनिंग मैच

बता दें कि आईपीएल मैच वहीं पहुंच गया है, जहां से शुरू हुआ था. मौजूदा सीजन का ओपनिंग मैच चेन्नई और गुजरात के बीच ही 31 मार्च को अहमदाबाद में खेला गया था. तब गुजरात ने वो मुकाबला 5 विकेट से जीता था. इसके बाद चेन्नई और गुजरात की टक्कर क्वालिफायर-1 में भी हुई. जहां चेन्नई ने जीत दर्ज कर फाइनल में एंट्री की. आज आईपीएल का फाइनल उन्हीं 2 टीमों के बीच होगा. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम बाजी मारता है. धोनी की टीम की नजर ओपनिंग मैच में गुजरात के हाथों मिली हार का हिसाब चुकता करने पर होगी. वहीं हार्दिक पंड्या की टीम का फोकस क्वालिफायर-1 में चेन्नई से मिली हार का बदला लेने पर होगा. यदि धोनी फाइनल मैच जीतते हैं तो वह सबसे ज्यादा पांच आईपीएल खिताब जीतने के मामले में रोहित शर्मा की बराबरी कर लेंगे. इसे भी पढ़ें : JAP,">https://lagatar.in/training-of-promoted-policemen-of-jap-irb-and-sirb-battalions-from-june-20/">JAP,

IRB और SIRB बटालियन के प्रोन्नति पाने वाले पुलिसकर्मियों की ट्रेनिंग 20 जून से

सीएसके के लिए गिल से निपटना बड़ी चुनौती

एमएस धोनी के फाइनल मुकाबला जीतने की राह में शुभमन गिल सबसे बड़ा रोड़ा हो सकते हैं. क्योंकि गिल ने आईपीएल के मौजूदा सीजन में कुल 16 मैचों में 60.78 के एवरेज से 851 रन बनाये हैं. इसमें तीन शतक भी शामिल हैं. वहीं दीपक चाहर की स्विंग, रवींद्र जडेजा की विकेट टू विकेट गेंदबाजी, मोईन अली की ऑफ-स्टंप से बाहर जाती गेंद और मथीशा पथिराना की सीधे पैर पर पड़ती गेंद से गिल की परेशानी बढ़ सकती है. इसे भी पढ़ें : पाकिस्तान">https://lagatar.in/avalanche-reported-in-pakistans-gilgit-baltistan-10-people-died/">पाकिस्तान

के गिलगित-बाल्तिस्तान में हिमस्खलन होने की खबर, 10 लोगों की मौत

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए परेशानी खड़े कर सकते हैं मोहम्मद शमी

गुजरात टाइटन्स के लिए गेंदबाजी में मोहम्मद शमी (28 विकेट), राशिद खान (27 विकेट) और मोहित शर्मा (24 विकेट) लिये हैं. वहीं बल्लेबाजी में गिल के अलावा हार्दिक पंड्या ने 325 रन बनाये हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए डेवोन कॉन्वे (625 रन) और ऋतुराज गायकवाड़ (564 रन ) रन बनाये हैं. वहीं अजिंक्य रहाणे 13 मैचों में 299 रन और शिवम दुबे ने 386 रन (33 छक्के) बना चुके हैं. गेंदबाजी में सीएसके की ओर से मथीशा पथिराना ने 17 और तुषार देशपांडे ने 21 विकेट लिये हैं. इसे भी पढ़ें : अररिया">https://lagatar.in/araria-unknown-criminals-entered-the-house-and-strangled-the-woman-looted-5-lakhs-and-escaped/">अररिया

: अज्ञात अपराधियों ने घर घुसकर महिला का गला रेता, 5 लाख लूटकर फरार

विजेताओं को प्राइज मनी के साथ मिलेंगे कई अवॉर्ड्स

सीएसके और गुजरात टाइटन्स जो भी टीम आईपीएल चैंपियन बनेगी, उसे 20 करोड़ रुपये मिलेंगे. वहीं फाइनल हारने वाली टीम को भी 13 करोड़ मिलेगा. जबकि तीसरे नंबर वाली टीम यानी मुंबई इंडियंस और चौथे नंबर पर रहने वाली टीम लखनऊ सुपर जायंट्स को भी अच्छी खासी रकम मिलने वाली है. इससे अलावा विजेताओं को अन्य अवॉर्ड भी दिये जायेंगे.
  1. विजेता टीम- 20 करोड़
  2. उप-विजेता- 13 करोड़
  3. तीसरे नंबर वाली टीम (मुंबई इंडियंस)- 7 करोड़
  4. चौथे नंबर वाली टीम (लखनऊ सुपर जायंट्स)- 6.5 करोड़
  5. इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट- 20 लाख
  6. सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन- 15 लाख
  7. ऑरेंज कैप- 15 लाख रुपये (सबसे ज्यादा रन)
  8. पर्पल कैप- 15 लाख रुपये (सबसे ज्यादा विकेट)
  9. मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर ऑफ द सीजन- 12 लाख
  10. सबसे ज्यादा सिक्स जमाने का रिकॉर्ड- 12 लाख रु
  11. गेम चेंजर ऑफ द सीजन- 12 लाख
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//