Search

 
 
 

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे पर कार्रवाई

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ मिली हार के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान अजिंक्य रहाणे पर बड़ी कार्रवाई की गई है. हालांकि, ये कार्रवाई उनकी कप्तानी में CSK के खिलाफ मिली हार को लेकर नहीं हुई है. ये कार्रवाई CSK और KKR के बीच हुए मुकाबले के दौरान स्लो ओवर रेट के कारण हुई है.
 

Lagatar Desk: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ मिली हार के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान अजिंक्य रहाणे पर बड़ी कार्रवाई की गई है. हालांकि, ये कार्रवाई उनकी कप्तानी में CSK के खिलाफ मिली हार को लेकर नहीं हुई है. ये कार्रवाई CSK और KKR के बीच हुए मुकाबले के दौरान स्लो ओवर रेट के कारण हुई है. जिसके चलते KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

 

5वें कप्तान बने अजिंक्य रहाणे 

IPL में स्लो ओवर रेट को लेकर जुर्माना झेलने वाले अजिंक्य रहाणे 5वें कप्तान हैं. सबसे पहले स्लो ओवर रेट के कारण पंजाब किंग्स पर जुर्माना लगाया गया था. पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर पर दो बार स्लो ओवर रेट का जुर्माना लग चुका है. गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर स्लो ओवर रेट के शिकार बन चुके है. उन्हें भी 12 लाख रुपये का जुर्माना लग चुका है. CSK के कत्पान ऋतुराज गायकवाड़ और MI के कप्तान हार्दिक पंड्या भी स्लो ओवर रेट की सजा भुगत चुके है.

 

अजिंक्य रहाणे पर लगा 12 लाख का जुर्माना

IPL के आधिकारिक बयान में कहा गया कि KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे पर टीम की स्लो ओवर रेट को लेकर जुर्माना लगाया गया है. उन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. एक ओर रहाणे के लिए IPL के 19वें सीजन में कुछ भी अच्छा होता नहीं दिख रहा. दूसरी ओर ना ही उनके बल्ले चल रहा है. ना ही उनकी कप्तानी में टीम को जीत मिल रही है. 

 

KKR को CSK से 32 रन से मिली हार

CSK के खिलाफ मुकाबले में KKR को 32 रन से हार का सामना करना पड़ा. पहले बैटिंग करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 192 रन बनाए. जवाब में 193 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी KKR 20 ओवर में 7 विकेट पर 160 रन ही बना सकी और मैच हार गई.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही