Search

 
 
 

दिग्गज खिलाड़ी विक्टर एक्सेलसन ने बैडमिंटन से लिया संन्यास, पीठ की दर्द बनी वजह

दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता रह चुके विक्टर एक्सेलसन 32 साल की उम्र में प्रोफेशनल बैडमिंटन से संन्यास ले लिया है. बुधवार को उन्होंने संन्यास की घोषणा की. एक्सेलसन ने इंजरी की वजह से संन्यास का ऐलान किया है.
 

Lagatar Desk: दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता रह चुके विक्टर एक्सेलसन 32 साल की उम्र में प्रोफेशनल बैडमिंटन से संन्यास ले लिया है. बुधवार को उन्होंने संन्यास की घोषणा की. एक्सेलसन ने इंजरी की वजह से संन्यास का ऐलान किया है. पीठ की समस्या की वजह से वह इस साल की शुरुआत में इंडिया ओपन और जर्मन ओपन में खिताब जीतने के बाद कोर्ट से बाहर रहे थे. 


एक्सेलसन ने कहा कि लगातार पीठ की दिक्कतों, सर्जरी के बाद ठीक न हो पाने और बार-बार होने वाले दर्द की वजह से वह जरूरी ट्रेनिंग या मुकाबला नहीं कर पा रहे थे. इस कारण उन्हें संन्यास लेने का मुश्किल भरा फैसला लेना पड़ा.साथ ही उन्होंने कहा कि अधिकांश लोग जानते हैं कि मैं पीठ की समस्या से परेशान रहा हूं. पिछले साल अप्रैल में मेरी सर्जरी हुई थी और मैं लंबी रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया को सफर किया था. 

 

बता दें, विक्टर एक्सेलसन ने साल 2010 में प्रोफेशनल बैडमिंटन में डेब्यू किया था. उसके बाद वे सुदीरमन कप को छोड़कर टीम और व्यक्तिगत इवेंट्स में वर्ल्ड टूर सुपर 1000 लेवल या उससे ऊपर के सभी बड़े खिताब कम से कम एक बार जीते हैं. 

 

वह वर्ल्ड चैंपियनशिप दो बार (2017 और 2022) जीतने वाले सिर्फ दूसरे गैर-एशियाई खिलाड़ी हैं. वह ओलंपिक इतिहास में सबसे ज्यादा मेडल जीतने वाले बैडमिंटन खिलाड़ी हैं. वे टोक्यो 2020 और पेरिस 2024 ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था. साल 2016 के रियो ओलंपिक  में उन्होंने कांस्य पदक जीता था. वह तीन बार के यूरोपियन चैंपियन रहे हैं और थॉमस कप भी जीत चुके हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही