Search

 
 
 

बाबा बैद्यनाथ मंदिर में मोबाइल व बैग ले जाने पर रोक, लॉकर में रखना होगा सामान

बाबा बैद्यनाथ मंदिर आने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है. अब मंदिर परिसर में बैग और मोबाइल लेकर प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी. श्रद्धालुओं को अपने सामान को निर्धारित लॉकर में रखना अनिवार्य होगा. मंदिर प्रबंधन ने सुरक्षा और भीड़ को ध्यान में रखकर यह निर्णय लिया है.
 

Deoghar :  बाबा बैद्यनाथ मंदिर आने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है. अब मंदिर परिसर में बैग और मोबाइल लेकर प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी. श्रद्धालुओं को अपने सामान को निर्धारित लॉकर में रखना अनिवार्य होगा. मंदिर प्रबंधन ने सुरक्षा और भीड़ को ध्यान में रखकर यह निर्णय लिया है. 

 

मंदिर प्रभारी सह एसडीएम रवि कुमार के नेतृत्व में श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर मंदिर परिसर का निरीक्षण किया गया. इसी दौरान सुरक्षा और प्रवेश व्यवस्था को और सख्त बनाने का फैसला लिया गया.

 

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सामान्य दिनों में श्रद्धालुओं का प्रवेश मानसरोवर स्थित कंपोस्ट प्लांट के पास से कराया जाएगा. इसके लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित दर्शन की सुविधा मिल सके. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही