Search

 
 
 

IPL 2026: आज चेन्नई vs पंजाब के बीच मुकाबला

IPL 2026 के 19वें सीजन में आज शुक्रवार को 7वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला जाएगा. यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा. शाम 7 बजे टॉस होगा, जबकि मैच 7:30 बजे शुरू होगा.
 

Lagatar Desk: IPL 2026 के 19वें सीजन में आज शुक्रवार को 7वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला जाएगा. यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा. शाम 7 बजे टॉस होगा, जबकि मैच 7:30 बजे शुरू होगा. 


पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को राजस्थान रॉयल्स से हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में बिना ‘थाला’ यानी धोनी के बिना उतरी CSK को करारी हार का सामना करना पड़ा था. इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए CSK ने बड़ी मुश्किल से 127 रन बना पाई थी. टीम के टॉप ऑर्डर कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन 10 का आंकड़ा पार किए बिना ही पलेलियन लौट गए थे.

 


वहीं जीत के साथ अभियान की शुरुआत करने वाली पंजाब किंग्स के हौसले बुलंद है. पंजाब ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट हरा दिया था. हालांकि इस मैच में पंजाब के टॉप ऑर्डर जल्दी और सस्ते में पवेलियन लौट गए थे. लेकिन पंजाब ने गुजरात को रोमांचक मुकाबले में हराकर जीत दर्ज किया.

 

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग-11: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनोली, शशांक सिंह, नेहल वाढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विजयकुमार वैशाक.

 

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग-11: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन, आयुष म्हात्रे, मैटशॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जैमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही