Search

 
 
 

रामगढ़ः समस्याओं को लेकर धरने पर बैठे पूर्व विधायक से मिले डीसी, दिया आश्वासन

पूर्व विधायक शंकर चौधरी जन समस्याओं को लेकर गुरुवार की सुबह समाहरणालय परिसर में धरने पर बैठ गए. डीसी फैज अक अहमद मुमताज की नजर उनपर पड़ी. तत्परता दिखाते हुए वह उनके पास गए और सीढ़ियों पर ही बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं.
 
सीढ़ियों पर बैठकर पूर्व विधायक शंकर चौधरी से बात करते डीसी.

Ramgarh : रामगढ़ के पूर्व विधायक शंकर चौधरी जन समस्याओं को लेकर गुरुवार की सुबह समाहरणालय परिसर में धरने पर बैठ गए. डीसी फैज अक अहमद मुमताज की नजर उनपर पड़ी. तत्परता दिखाते हुए वह उनके पास गए और सीढ़ियों पर ही बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं. शीघ्र समाधान का आश्वासन भी दिया.

 


इसके बाद डीसी के कार्यालय कक्ष में पूर्व विधायक के साथ बैठक हुई, जिसमें जन समस्याओं से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई. डीसी ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया. कहा कि जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. सभी मामलों में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. इसके बाद पूर्व विधायक ने धरना समाप्त कर दिया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही