Search

 
 
 

विष्णुगढ़ कांड के खिलाफ रामगढ़ में झामुमो कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विष्णुगढ़ में 12 साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में रामगढ़ में झामुमो कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रदर्शन किया. JMM नेताओं ने भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए दोषी को फांसी देने की मांग की है.
 
रामगढ़ के सुभाष चौक पर प्रदर्शन में शामिल झामुमो के नेता व कार्यकर्ता.

Ramgarh : हजारीबाग के विष्णुगढ़ में 12 साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में रामगढ़ में झामुमो कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रदर्शन किया. दुष्कर्म और हत्या के इस मामले में भाजपा नेता भीम राम का नाम उजागर होने के बाद हजारीबाग पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. JMM नेताओं ने भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए दोषी को फांसी देने की मांग की है.

 

 

रामगढ़ के सुभाष चौक पर हुए प्रदर्शन में शामिल झामुमो नेताओं ने भाजपा भाजपा पर आरोप लगाया कि इस मामले में हेमंत सोरेन की सराकर को बदनाम करने का प्रयास किया गया. JMM के रामगढ़ नगर संयोजक बिनोद किस्कू ने सरकार से दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की. प्रदर्शन में पूर्व जिला उपाध्यक्ष आजाद अंसारी, गीता देवी, सकलदेव करमाली सहित बड़ी संख्या में JMM के नेता व कार्यकर्ता शामिल थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही