Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

IPL 2026: दिल्ली ने लखनऊ को 6 विकेट से हराया

IPL 2026 के 19वें सीजन में बुधवार को 5वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला गया. इस मैच में दिल्ली ने लखनऊ को 6 विकेट से हराकर कर करारी शिकस्त दी है. लखनऊ के इकाना स्टेडियम में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी.
Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk: IPL 2026 के 19वें सीजन में बुधवार को 5वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला गया. इस मैच में दिल्ली ने लखनऊ को 6 विकेट से हराकर कर करारी शिकस्त दी है. लखनऊ के इकाना स्टेडियम में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी.

 

पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने 142 रन का टारगेट दिया. घरेलू मैदान पर बैटिंग करने उतरी लखनऊ की टीम 18.4 ओवर में 141 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. टीम के लिए अब्दुल समद ने सबसे ज्यादा 36 रन और मिचेल मार्श ने 35 रन बनाए. दिल्ली के लिए लुंगी एनगिडी और थंगारसु नटराज ने 3-3 विकेट झटके. 

 

142 रनों के टारगेट का को चेज करने उतरी दिल्ली की टीम ने 17.1 ओवर में 4 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया. इस मैच के साथ ही दिल्ली ने जीत के साथ सीजन की शुरुआत की है. दिल्ली की ओर से सबसे ज्यादा समीर रिजवी ने 70 रन और ट्रिस्टन स्टब्स ने 39 रन बनाए. लखनऊ के लिए यादव ने 2 विकेट झटके. जबकि मोहसिन खान और मोहम्मद शमी ने 1-1 विकेट लिए. 

 

दिल्ली से निसांका IPL डेब्यू किया, जबकि लखनऊ ने मुकुल चौधरी ने डेब्यू किया.

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11: अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश राणा, पाथुम निसांका, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विपराज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, थंगारसु नटारजन.

 

इम्पैक्ट प्लेयर: आशुतोष शर्मा, आकिब नबी, समीर रिजवी, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर.

 

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग-11: ऋषभ पंत (विकेटकीपर और कप्तान), मिचेल मार्श, ऐडन मार्करम, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, एनरिक नॉर्त्या, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव.

इम्पैक्ट प्लेयर: दिग्वेश राठी, आवेश खान, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, अक्षत रघुवंशी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही