Search

 
 
 

BCCI के पास पहुंचा झारखंड क्रिकेट संघ चुनावी मामला, 4 सप्ताह में मांगा जवाब

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ में हुए चुनाव धांधली का मामला BCCI के ओम्बुड्समैन सह एथिक्स अफसर रिटायर्ड जस्टिस अरुण मिश्रा के पहुंच गया. BCCI के एथिक्स अफसर के पास पहुंचे शिकायत में कहा गया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश और लोढ़ा कमिशन की सिफारिशों को लागू किए बिना चुनाव कराए गए.
 

Lagatar Desk: झारखंड राज्य क्रिकेट संघ में हुए चुनाव धांधली का मामला BCCI के ओम्बुड्समैन सह एथिक्स अफसर रिटायर्ड जस्टिस अरुण मिश्रा के पहुंच गया. BCCI के एथिक्स अफसर के पास पहुंचे शिकायत में कहा गया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश और लोढ़ा कमिशन की सिफारिशों को लागू किए बिना चुनाव कराए गए. इस चुनाव में कई तरह के धांधली का आरोप लगाया है.  इस मामले में सुनवाई करते हुए एथिक्स अफसर ने झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) से 4 सप्ताह में मांगा जवाब है. 

 


एथिक्स अफसर ने कहा कि अगर कोई रिमाइंडर देना हो तो इन चार सप्ताह के अंदर दें, उसके बाद मात्र एक और सप्ताह का वक्त दिया जा सकता है. JSCA सदस्य नंदू पटेल ने BCCI के ओम्बुड्समैन सह एथिक्स अफसर से पिछले साल 14 अक्टूबर 2025 को शिकायत थी. जिसके बाद 28 फरवरी 2026 को भेजे गए रिमाइंडर के आलोक में नोटिस जारी किया गया है. 


बता दें, मई 2025 में JSCA का चुनाव हुआ था, जिसमें अजय नाथ शहदेव अध्यक्ष और पूर्व क्रिकेटर सौरभ तिवारी महासचिव निर्वाचित हुए थे. इस चुनाव के दौरान लगभग तीन दर्जन सदस्यों के अवैध रूप से वोटर बनाए जाने का आरोप लगा था. इस चुनाव में उपाध्यक्ष पद के लिए खड़े प्रत्याशी नंदू पटेल ने HC का दरवाजा खटखटाया था. JSCA के चुनाव में हुई धांधली समेत अन्य विषयों को लेकर झारखंड उच्च न्यायालय में मामला विचाराधीन है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही