Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

IPL 2026: इकाना स्टेडियम में आज दिल्ली vs लखनऊ का मुकाबला

IPL 2026 के 19वें सीजन में आज 5वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच होगा. यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में होगा. टॉस शाम 7 बजे होगा, जबकि मैच 7:30 बजे से शुरू होगा.
Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk: IPL 2026 के 19वें सीजन में आज 5वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच होगा. यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में होगा. टॉस शाम 7 बजे होगा, जबकि मैच 7:30 बजे से शुरू होगा. दोनों ही टीमें अब तक कोई खिताब नहीं जीत पाई हैं. 2022 से लीग में खेल रही LSG पिछले सीजन में 7वें स्थान पर रही थी, जबकि दिल्ली 5वें नंबर पर रही थी.

 

बता दें, अब तक IPL में लखनऊ और दिल्ली के बीच 7 मुकाबले हुए हैं. जिनमें से 4 मुकाबले दिल्ली ने जीते, जबकि 3 मुकाबलों में लखनऊ ने जीते हैं. पिछले सीजन में इन दोनों के बीच 2 मुकाबले खेले गए थे. जिसमें दोनों ही बार दिल्ली जीती थी. लखनऊ में दोनों टीमें की 3 बार भिड़ंत हुई हैं. इसमें 2 बार दिल्ली और एक बार लखनऊ को जीत मिली है.


टीम अपडेट

दिल्ली कैपिटल्स ने बताया है कि इंग्लैंड के बेन डकेट ने टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है. ऐसे में करुण नायर या पाथुम निसांका को टीम में जगह मिल सकती है. वहीं, गेंदबाज मिचेल स्टार्क शुरुआती मैचों से बाहर रहेंगे. वे अप्रैल के दूसरे सप्ताह में टीम में शामिल हो सकते हैं.

 

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग-11: अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), करुण नायर, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, आकिब नबी, थंगारसु नटारजन.

 

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग-11:  मिचेल मार्श, ऐडन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर और कप्तान), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, वनिंदू हसरंगा, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, मयंक यादव.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही