Search

IPL 2026: स्लो ओवर रेट के कारण मिली सजा, गिल पर  लगा 12 लाख का जुर्माना

Lagatar Desk: IPL 2026  के 19वें सीजन में गुजरात टाइटंस (GT) के कप्तान शुभमन गिल पर स्लो ओवर-रेट के कारण 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच के बाद लगाई गई है. एडवाइजरी के अनुसार, गुजरात टाइटंस ने मैच के दौरान निर्धारित समय में अपने ओवर नहीं किए. इस सीजन में टीम की पहली गलती थी, इसलिए IPL के कोड ऑफ कंडक्ट के तहत गिल पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया.


1 रन से जीता गुजरात

इस मुकाबले में गुजरात ने रोमांचक जीत हासिल करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को एक रन से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 210 रन बनाए, जिसके जवाब में दिल्ली 209/8 रन ही बना सकी. गुजरात की इस सीजन में यह पहली जीत रही. अब टीम का अगला मुकाबला LSG से लखनऊ के मैदान पर में रविवार को होगा. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम शनिवार को CSK  के खिलाफ चेन्नई में आमने-सामने होगी. 

 

क्या है नियम

IPL में हर टीम को निर्धारित समय के अंदर अपने 20 ओवर पूरे करने होते हैं. अगर टीम ऐसा नहीं कर पाती, तो उसे स्लो ओवर-रेट माना जाता है और पेनाल्टी लगाई जाती है.

 

स्लो ओवर-रेट का निर्धारण कैसे ?

एक पारी को समान्यत: करीब 90 मिनट में पूरा करना होता है. खेल के दौरान टाइम-आउट और अन्य ब्रेक को छोड़कर ओवर की गति मॉनिटर की जाती है. मैच रेफरी देखते हैं कि टीम निर्धारित समय से पीछे तो नहीं चल रही है.

 
1.  अगर टीम सीजन में पहली बार स्लो ओवर-रेट की दोषी पाई जाती है, तो कप्तान पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाता है.
2. दूसरी बार दोषी पाए जाने पर कप्तान को 24 लाख रुपए का जुर्माना और बाकी खिलाड़ियों पर भी मैच फीस का कुछ प्रतिशत काटा जाता है.
3. तीसरी बार दोषी पाने जाने पर कप्तान पर भारी जुर्माना और एक मैच का बैन भी लग सकता है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//