Search

 
 
 

IPL 2026में नए नियम: एक्स्ट्रा खिलाड़ी के बाउंड्री मूवमेंट पर रोक

IPL 2026 के 19वें सीजन में BCCI ने नया नियम लागू किया है. इसके मुताबिक बेंच पर बैठे एक्स्ट्रा खिलाड़ी मैच के दौरान मैदान में नहीं घूम सकेंगे. टीम में शामिल 16 खिलाड़ियों के अलावा किसी को मैदान में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी. मैदान में ड्रिंक्स, बैट या मैसेज देने के लिए सिर्फ वही खिलाड़ी जा सकेंगे, जो इन 16 में शामिल हैं.
 

Lagatar Desk: IPL 2026 के 19वें सीजन में BCCI ने नया नियम लागू किया है. इसके मुताबिक बेंच पर बैठे एक्स्ट्रा खिलाड़ी मैच के दौरान मैदान में नहीं घूम सकेंगे. टीम में शामिल 16 खिलाड़ियों के अलावा किसी को मैदान में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी. 


मैदान में ड्रिंक्स, बैट या मैसेज देने के लिए सिर्फ वही खिलाड़ी जा सकेंगे, जो इन 16 में शामिल हैं. यह निर्देश हाल ही में टीम मैनेजमेंट को जारी किए गए हैं. इसके कारण का खुलासा अभी साफ नहीं है. लेकिन एक समय में सिर्फ 5 खिलाड़ी सीमा रेखा के पास घूम सकते हैं.

 

एक टीम में समान्यत: 25 खिलाड़ी 

समान्यत: IPL टीमों में करीब 25 खिलाड़ी होते हैं. हर एक मुकाबले के लिए सिर्फ 16 खिलाड़ियों का नाम टीम शीट दिया जाता है. नए नियम के अनुसार बाकी खिलाड़ी डगआउट में रह सकेंगे. उन्हें सीमा रेखा और LED बोर्ड के बीच आने-जाने की अनुमति नहीं होगी.

 

सब्स्टीट्यूट प्लेयर को पहनना होगा जर्सी 

नये नियम के तहत एक्स्ट्रा खिलाड़ी या (सब्स्टीट्यूट प्लेयर) जर्सी पहनकर मैदान के किनारे घूमने वाले खिलाड़ियों की संख्या 5 से अधिक नहीं होगी. ये प्लेयर ड्रिंक्स पहुंचाने या बाउंड्री से गेंद लौटाने का काम करते हैं. नए नियम मैच प्लेइंग कंडीशंस (MPC) के क्लॉज 11.5.2 और 24.1.4 को बताता है. 

 

क्लॉज 11.5.2 के अनुसार खिलाड़ियों को ड्रिंक्स देने की अनुमति निश्चित समय और शर्तों के साथ होती है. क्लॉज 24.1.4 के मुताबिक, जो खिलाड़ी मैच में नहीं खेल रहे हैं और सब्स्टीट्यूट फील्डर नहीं हैं, उन्हें मैदान के बाहर रहते समय टीम का ट्रेनिंग बिब पहनना अनिवार्य है.

 

नया नियम क्यों ?

BCCI ने आधिकारिक तौर पर यह साफ नहीं किया है. जानकार इसे तीन कारणों से जोड़ रहे हैं-

1. मैच की स्पीड बढ़ाना: बार-बार ड्रिंक्स/मैसेज देने से खेल धीमा पड़ रहा था.
2. अनफेयर एडवांटेज रोकना: बाहर बैठे खिलाड़ी लगातार बदली रणनीति पहुंचा रहे थे.
3. सिक्योरिटी और कंट्रोल: बाउंड्री लाइन के करीब भीड़ कम कर बेहतर मॉनिटरिंग.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही