Search

 
 
 

Jharkhand Weather : 13 अप्रैल से बढ़ेगी गर्मी, गोड्डा में सबसे अधिक वर्षा

Ranchi: भारत मौसम विज्ञान विभाग रांची केंद्र के अनुसार, पिछले 24 घंटों में झारखंड के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें दर्ज की गई हैं. राजधानी समेत कई जिलों में ओलावृष्टि भी हुई है. इस दौरान आए तेज तूफान और वज्रपात की घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई.
 

Ranchi: भारत मौसम विज्ञान विभाग रांची केंद्र के अनुसार, पिछले 24 घंटों में झारखंड के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें दर्ज की गई हैं. राजधानी समेत कई जिलों में ओलावृष्टि भी हुई है. इस दौरान आए तेज तूफान और वज्रपात की घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई.

 

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में सबसे अधिक वर्षा गोड्डा में 32.2 मिमी दर्ज की गई. इसके अलावा गिरिडीह में 25.2 मिमी, मोहनपुर में 23.8 मिमी, बोकारो में 23.0 मिमी, मुसाबनी में 22.8 मिमी और धालभूमगढ़ में 20.8 मिमी वर्षा हुई. वहीं रामगढ़ में 19.4 मिमी, हजारीबाग में 17.8 मिमी, नवाडीह में 17.4 मिमी और तेनुघाट में 17.2 मिमी बारिश दर्ज की गई. 

 

तापमान की बात करें तो राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान सरायकेला में 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान नामकुम में 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा. कई इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया है. रांची का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री कम 30.4 डिग्री और डाल्टनगंज का 6.9 डिग्री कम 31.8 डिग्री रहा. ओलावृष्टि और बारिश के कारण कई जिलों में तापमान में करीब 10 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई.

 

घटनाओं की बात करें तो पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा में पेड़ गिरने से कोबरा बटालियन के एक जवान की मौत हो गई. हजारीबाग के विष्णुगढ़ में बिजली का पोल गिरने से एक महिला की जान चली गई. वहीं जमशेदपुर के डिमना इलाके में वज्रपात की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई.

 

मौसम विभाग के अनुसार, 9 अप्रैल को राज्य के पूर्वी हिस्सों में कुछ स्थानों पर बादल छाए रहने और गरज के साथ वज्रपात की संभावना है, जबकि अन्य हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा. अगले 24 घंटों में तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद अगले चार दिनों में तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है.

 

10 से 13 अप्रैल के दौरान राज्य में मौसम सामान्य रूप से साफ और शुष्क रहने की संभावना है. रांची और आसपास के क्षेत्रों में 9 अप्रैल को बादल छाए रहने और गरज की स्थिति बन सकती है. यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री रहने की संभावना है. 13 अप्रैल तक तापमान बढ़कर 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही