Search

 
 
 

रांची : रातु रोड एलिवेटेड कॉरिडोर पर हादसा, ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त

रातु रोड एलिवेटेड कॉरिडोर पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक बारह चक्का ट्रक बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसा इतना भयंकरथा कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर केबिन पूरी तरह से क्षतिग्रसत हो गया है.
 

Ranchi : रातु रोड एलिवेटेड कॉरिडोर पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक बारह चक्का ट्रक बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसा इतना भयंकर था कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

 

लोगों के अनुसार, दुर्घटना के बाद ट्रक का इंजन हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि ड्राइवर सीट पूरी तरह धंस गई. हादसे के दौरान ट्रक का आगे का (शीशा) सड़क पर गिर गया. कॉरिडोर पर लगा शीशा भी टूटकर जमीन पर गिर गया.


एलिवेटेड कॉरिडोर पर तैनात कर्मियों ने बताया कि उन्हें रात करीब 2 बजे दुर्घटना की सूचना मिली. सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक ट्रक की हालत बेहद खराब हो चुकी थी.

 

हादसे के कारण कुछ देर के लिए कॉरिडोर पर यातायात प्रभावित रहा. हालांकि, बाद में राहत और बचाव कार्य शुरू कर स्थिति को नियंत्रित किया गया. ड्राइवर की स्थिति को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ सकी है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही