Search

 
 
 

IPL 2026: आज पंजाब vs गुजरात का मुकाबला, प्रीति जिंटा को चैंपियन बनने का इंतजार

IPL 2026 के 19वें सीजन में मंगलवार को चौथा मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. जबकि टॉस शाम 7 बजे होगा. गुजरात टाइटंस का यह 5वां सीजन होगा. टीम ने 2022 में अपने डेब्यू सीजन में ही चैंपियन बना था.
 

Lagatar Desk: IPL 2026 के 19वें सीजन में मंगलवार को चौथा मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. जबकि टॉस शाम 7 बजे होगा. गुजरात टाइटंस का यह 5वां सीजन होगा. टीम ने 2022 में अपने डेब्यू सीजन में ही चैंपियन बना था. पिछले सीजन में वह चौथे स्थान पर रही.

 

वहीं पंजाब किंग्स को अब भी चैंपियन बनने का इंतजार है. पिछले सीजन में टीम रनर-अप रही थी. बता दें, IPL में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक 6 मुकाबले खेले गए है. जिसमें से दोनों टीमों ने 3-3 मैच जीते हैं.

 

 

टीम अपडेट

पंजाब किंग्स के लिए न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन पैटर्निटी लीव के कारण शुरुआती मुकाबले नहीं खेल सकेंगे. उनकी जगह टीम में जैवियर बार्टलेट या बेन ड्वारशस को जगह मिल सकती है. 

 

बारिश की आशंका

मंगलवार को मुल्लांपुर में बारिश की संभावना जताई जा रही हैं. मौसम विभाग के मुताबिक यहां बारिश की 25% आशंका है. वहीं, तापमान 18 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

 

पंजाब किंग्स की प्लेइंग-11:  श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, शशांक सिंह, नेहल वाधेरा, मार्कस स्टोयनिस, मिचेल ओवेन, मार्को यानसन, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल और बेन ड्वारशस.


गुजरात टाइटंस की प्लेइंग-11: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, साई किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही