Search

 
 
 

चाईबासा में जंगली हाथी का आंतक : महिला की मौत, बुजुर्ग घायल, दहशत का माहौल

सदर प्रखंड के बड़ाकुंडिया पंचायत अंतर्गत तुरामडीह गांव में जंगली हाथी के हमले से एक महिला की मौत हो गई. जबकि एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतका की पहचान चांदू कुई के रूप में की गई है. घटना के बाद पूरे इलाके में भय और दहशत का माहौल है.
 

Chaibasa :  सदर प्रखंड के बड़ाकुंडिया पंचायत अंतर्गत तुरामडीह गांव में जंगली हाथी के हमले से एक महिला की मौत हो गई. जबकि एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतका की पहचान चांदू कुई के रूप में की गई है. घटना के बाद पूरे इलाके में भय और दहशत का माहौल है.

 

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह महिला अपने घर के पास खुले मैदान में बनी झोपड़ी के पास खड़ी थी, तभी अचानक एक जंगली हाथी वहां आ पहुंचा. जब तक महिला कुछ समझ पाती, हाथी ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

 

घटना के दौरान पास में मौजूद एक बुजुर्ग ने किसी तरह झोपड़ी में छिपकर अपनी जान बचाई. लेकिन हमले में वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है.

 

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से इलाके में हाथियों की आवाजाही बढ़ गई है, जिससे लोग दहशत में जीने को मजबूर हैं. ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द ठोस कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है.

 

इधर घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. विभाग की ओर से लोगों को सतर्क रहने और हाथियों से दूरी बनाए रखने की अपील की गई है. इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही