Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स का अंक तालिका में दबदबा, चेन्नई को धोनी का इंतजार

IPL 2026 का 19वां सीजन जारी है. जिसमें 10 टीमें अपना पूरा दम दिखा रही है. लेकिन अब तक सफलता राजस्थान रॉयल्स को सबसे ज्यादा मिली है. RR के लिए कम उम्र के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी धुंआधार बल्लेबाजी से गेंदबाज की अच्छी तरह खबर ले रहे है. जिसकी बदौलत राजस्थान को लगातार जीत मिल रही है.
Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk: IPL 2026 का 19वां सीजन जारी है. जिसमें 10 टीमें अपना पूरा दम दिखा रही है. लेकिन अब तक सफलता राजस्थान रॉयल्स को सबसे ज्यादा मिली है. RR के लिए कम उम्र के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी धुंआधार बल्लेबाजी से गेंदबाज की अच्छी तरह खबर ले रहे है. जिसकी बदौलत राजस्थान को लगातार जीत मिल रही है. 

 

मंगलवार को 13वें मुकाबले में राजस्थान ने मुंबई को धूल चटाते हुए 27 रनों से हरा दिया. इस जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स अंक तालिका में टॉप पर बरकरार है. आइए अंकतालिका पर नजर डालते हैं. राजस्थान रॉयल्स ने अब तक  तीन मुकाबले खेले है और मैचों में जीत हासिल कर शीर्ष पर बना हुआ है. एक मैच जीतने पर 2 अंक मिलते है. इस तरह राजस्थान के सबसे ज्यादा 6 अंक है.

 

वहीं, पंजाब 3 मैचों में दो जीत दर्ज करते हुए और एक रद्द मैच के चलते 5 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है. जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु तीसरे स्थान पर है. जिसमें नेट रन रेट और 2 मैचों में जीतते हुए, उसके 4 अंक है. वह 4 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है. दिल्ली कैपिटल्स दो मैचों में दो जीत के साथ चार अंक होने के बावजूद नेट रन रेट कम होने के कारण चौथे स्थान पर है. 

 

इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए धोनी की कमी काफी महसूस की जा रही है. धोनी के मैदान पर नहीं उतरने के कारण चेन्नई की शुरुआत ही हार के साथ हुई. चेन्नई ने अबतक 3 मुकाबले खेले है और तीनों ही मुकाबलों में चेन्नई को हार का सामना करना पड़ा है. चेन्नई 3 हार और नेट रन रेट के आधार पर अंक तालिका में सबसे नीचले पायदान पर है. उसके नेट रन रेट -1.964 है.

 

IPL 2026 अंक तालिका

टीम मैच  जीत हार बेनतीजा अंक NRR
राजस्थान रॉयल्स 3 3  0   0  +2.403
पंजाब किंग्स 3 2 0 1 5 +0.637
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2 2 0 0 4 +2.501
दिल्ली कैपिटल्स 2 2 0 0 4 +1.170
सनराइजर्स हैदराबाद 3 1 2 0 2  +0.275
लखनऊ सुपर जाएंट्स 2 1 1 0 2 -0.542
मुंबई इंडियंस 3 1 2 0 2 -0.715
कोलकाता नाइट राइडर्स 3 0 2 1 1 -1.964
गुजरात टाइटंस 2 0 2 0 0 -0.424
चेन्नई सुपर किंग्स 3 0 3 0 0 -2.517

   

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही