Search

 
 
 

IPL 2026: श्रेयस अय्यर का 'कैच ऑफ द टूर्नामेंट' वायरल, हार्दिक हुए आउट

IPL 2026 के 24वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 7 विकेट से जीतकर अपनी बादशाहत बनाए हुए है. हालांकि इस मैच की सबसे बड़ी चर्चा पंजाब की जीत से ज्यादा कप्तान श्रेयस अय्यर द्वारा पकड़े कैच की हो रही है. श्रेयस अय्यर ने हार्दिक पांड्या का वह अविश्वसनीय कैच पकड़ा, जो सोशल मीडिया पर 'कैच ऑफ द टूर्नामेंट' माना जा रहा है.
 

Lagatar Desk: IPL 2026 के 24वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 7 विकेट से जीतकर अपनी बादशाहत बनाए हुए है. हालांकि इस मैच की सबसे बड़ी चर्चा पंजाब की जीत से ज्यादा कप्तान श्रेयस अय्यर द्वारा पकड़े कैच की हो रही है. श्रेयस अय्यर ने हार्दिक पांड्या का वह अविश्वसनीय कैच पकड़ा, जो सोशल मीडिया पर 'कैच ऑफ द टूर्नामेंट' माना जा रहा है.

 

मुंबई इंडियंस के लिए बैटिंग करने उतरे हार्दिक पांड्या क्रीज पर थे और वह बड़े शॉट्स खेलने की कोशिश कर रहे थे, तब श्रेयस अय्यर ने बाउंड्री लाइन पर हवा में उछलकर एक ऐसा कैच लपका, जो बिलकुल अकल्पनीय था. इस कैच ने न केवल हार्दिक को पवेलियन रास्ता दिखा दिया, बल्कि मुंबई को बड़ा स्कोर बनाने से भी रोक दिया. 

 

इस कैच मुवमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. श्रेयस ने मैच के बाद कहा कि मुझे लगता है मेरा वह कैच मैच का टर्निंग पॉइंट था. इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट पर 195 रन बनाए. वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स के प्रभसिमरन सिंह के 39 गेंदों पर नाबाद 80 और कप्तान श्रेयस अय्यर के 35 गेंदों पर 66 रनों की मदद से 16.3 ओवर में 3 तीन विकेट के नुकसान पर मैच अपने नाम कर लिया.

 

पंजाब किंग्स इस जीत के साथ ही प्वाइंट टेबल में टॉप पर बना हुआ है. वहीं मुंबई इंडियंस का लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा. अंक तालिका में नीचे से दूसरे स्थान पर है यानी मुंबई प्वाइंट टेबल में एक जीत के साथ 9वें स्थान पर है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही