Search

 
 
 

IPL 2026: आज तीसरा मुकाबला गुहावटी में, CSK vs RR, धोनी है इंजर्ड

PL 2026 में तीसरा मुकाबला सोमवार को गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा. मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा. पूर्व कप्तान एमएस धोनी का आज के मुकाबले में खेलना मुश्किल है.
 

Lagatar Desk: IPL 2026 में तीसरा मुकाबला सोमवार को गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा. मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा. पूर्व कप्तान एमएस धोनी का आज के मुकाबले में खेलना मुश्किल है. 

 

CSK ने शनिवार को एक पोस्ट कर बताया था कि, धोनी IPL के 19वें सीजन के शुरुआती दो हफ्ते बाहर रह सकते हैं. उन्हें मांसपेशियों में खिंचाव के कारण आराम करने का मौका दिया गया है. उनके पिंडली में खिंचाव है.

Uploaded Image

बता दें, IPL लीग में CSK पांच बार की चैंपियन रही है, चेन्नई सुपर किंग्स ने साल 2010, 2011, 2018, 2021, 2023 के खिताब अपने नाम कर चुकी है. वहीं, RR ने अब तक एक बार खिताब जीत चुकी है, हालांकि टीम पिछले सीजन में 9वें स्थान पर रही थी. अब तक दोनों टीमों के बीच 32 मैच खेले गए है और दोनों को 16-16 में जीत मिली. गुवाहाटी में अब तक दोनों टीमों के बीच केवल एक मुकाबल हुआ, यहां पिछले सीजन में राजस्थान को 6 रन से जीत मिली थी.

 

टीम अपडेट- RR और CSK 

राजस्थान रॉयल्स की टीम में ऑलराउंडर सैम करन इंजरी के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए. राजस्थान ने करन की जगह श्रीलंका के टी-20 कप्तान ऑलराउंडर दसुन शनाका को जगह दी है.  वहीं CSK की बात करें तो, इंजरी के कारण ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन एलिस टूर्नामेंट से बाहर हो गए. उनकी जगह CSK ने ऑस्ट्रेलिया के ही स्पेंसर जॉनसन को शामिल किया.

 

सैमसन CSK के लिए खेलेंगे

संजू सैमसन पिछले एक दशक से ज्यादा समय तक राजस्थान का हिस्सा रहे है, लेकिन अब वे चेन्नई की जर्सी में दिखाई देंगे. वहीं, लंबे समय तक चेन्नई के लिए खेलने वाले रवींद्र जडेजा इस बार राजस्थान की ओर से अपना प्रदर्शन दिखाने वाले है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही