Search

 
 
 

IPL 2026: वैभव के धुएंधार बल्लेबाजी का जलवा, बोले- सीनियर क्रिकेटरों से बात कर आत्मविश्वास मिलता

IPL के 19वें सीजन में मंगलवार को जयपुर का सवाई मानसिंह स्टेडियम में 15 साल के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी का गवाह बना. वैभव सूर्यवंशी ने अपने तूफानी बल्लेबाजी से लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 38 गेंदों पर 93 रन बनाए और अपनी टीम को 7 विकेट से जीत दिलायी.
 

Lagatar Desk: IPL के 19वें सीजन में मंगलवार को जयपुर का सवाई मानसिंह स्टेडियम में 15 साल के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी का गवाह बना. वैभव सूर्यवंशी ने अपने तूफानी बल्लेबाजी से लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 38 गेंदों पर 93 रन बनाए और अपनी टीम को 7 विकेट से जीत दिलायी. वैभव सूर्यवंशी को उनकी पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. 

 

मैच के बाद सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में वैभव ने कहा कि अच्छा लग रहा है. यह गर्व का पल है. साथ ही कहा कि जब इतने सारे सीनियर, क्रिकेटर, एक्स-क्रिकेटर और हमारे कोच मुझसे बात करते हैं तो अच्छा लगता है. इससे मुझे आत्मविश्वास मिलता है.

 

वैभव ने कहा कि वह अपनी लय बनाए रखने और आने वाले मैचों में सकारात्मक तरीके से खेलने पर फोकस कर रहे हैं. मेरा फ्लो चल रहा है और यह अगले मैच में भी चलेगा. टीम में मैं जितना ज्यादा योगदान दूंगा, उतनी ही मदद मिलेगी.

 

वैभव ने कहा कि लक्ष्य अच्छा खेलना और अपनी ताकत पर ध्यान देना है. अगले मैच में यही फोकस रहेगा. हमारा फोकस क्वालिफिकेशन पर नहीं है. हम दिन-ब-दिन बेहतर करने की कोशिश कर रहे हैं.

 

वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक और शानदार बल्लेबाजी से पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है. इस IPL में उन्होंने अब तक 579 रन बना चुके हैं. जिसमें 1 शतक और 3 अर्धशतक शामिल है. वैभव ने सीजन में 53 छक्के लगाए हैं. वे IPL में क्रिस गेल के रिकॉर्ड के करीब है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही