Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, कहा- क्रिस गेल के रिकॉर्ड को तोड़ना चाहता हूं

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के हीरो और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि वे टी-20 क्रिकेट में क्रिस गेल के 175 रन के रिकॉर्ड को तोड़ना चाहते हैं. 15 मार्च रविवार को BCCI के ‘नमन अवॉर्ड्स’ के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि इस सीजन उनका लक्ष्य राजस्थान रॉयल्स को IPL खिताब जीताना है.
Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के हीरो और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि वे टी-20 क्रिकेट में क्रिस गेल के 175 रन के रिकॉर्ड को तोड़ना चाहते हैं. 15 मार्च रविवार को BCCI के ‘नमन अवॉर्ड्स’ के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि इस सीजन उनका लक्ष्य राजस्थान रॉयल्स को IPL खिताब जीताना है. राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें साल 2024 में 1.1 करोड़ रुपए में टीम में शामिल किया था.

 

बता दें कि क्रिस गेल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए साल 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 66 गेंदों में नाबाद 175 रनों की तूफानी पारी खेली थी, जिसे IPL के इतिहास का अब तक सबसे बड़ा स्कोर माना जाता है. इस पारी में गेल ने 13 चौके और 17 छक्के लगाए थे. गेल ने इस पारी में IPL का सबसे तेज सेंचुरी बनाने का रिकॉर्ड भी बनाया था. गेल ने मात्र 30 गेंदों में सेंचुरी पूरी की थी. 

 

वहीं, वैभव सूर्यवंशी ने पिछले साल IPL में अपने पहले ही सीजन में रिकॉर्ड के करीब पहुंच गए थे. वैभव ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों में सेंचुरी बनाई थी. इस मैच में वैभव 38 गेंदों पर 101 रन बनाकर आउट हुए थे. जो IPL में किसी भारतीय द्वारा बनाई गई सबसे तेज सेंचुरी है. उन्होंने यूसुफ पठान के 37 गेंदों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था. यूसुफ पठान ने यह रिकॉर्ड 2010 के IPL सीजन में राजस्थान रॉयल्स की ओर से मुंबई इंडियंस के खिलाफ बनाया था.

 

उल्लेखनीय है कि वैभव पिछले साल IPL में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी है. इस साल उन्होंने भारत की U19 वर्ल्ड कप जीत में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे. अब फैंस को इंतजार है कि वैभव गेल के उस रिकॉर्ड को तोड़ते है या नहीं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही