Search

 
 
 

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी के बता रहे छक्के, जल्द तोड़ेंगे क्रिस गेल का रिकॉर्ड

IPL के 19वें सीजन शुरू होने से पहले वैभव सूर्यवंशी ने अपने बयान से सबको चौका दिया था. लेकिन अपने शुरुआती मुकाबले से जिस अंदाज में से छक्का लगा रहे है. वह दिन दूर नहीं जब वह क्रिस गेल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्का लगाने के रिकॉर्ड को तोड़ दे.
 

Lagatar Desk: IPL के 19वें सीजन शुरू होने से पहले वैभव सूर्यवंशी ने अपने बयान से सबको चौका दिया था. लेकिन अपने शुरुआती मुकाबले से जिस अंदाज में से छक्का लगा रहे है. वह दिन दूर नहीं जब वह क्रिस गेल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्का लगाने के रिकॉर्ड को तोड़ दे. 


क्रिस गेल ने 14 साल पहले बनाया रिकॉर्ड था, जिसे आज तक किसी खिलाड़ी ने नहीं तोड़ा है. लेकिन, वैभव जिस रफ्तार से लगा रहे है. वह दिन ज्यादा दूर नहीं जब वह रिकॉर्ड टूट जाए और एक नया टारगेट भी सेट कर दें.

गेल के नाम सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड  

 बता दें, क्रिस गेल का वह रिकॉर्ड IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने से जुड़ा है. IPL 2012 में क्रिस गेल वो रिकॉर्ड बनाया था. उस सीजन उन्होंने 59 छक्के मारे थे. IPL 2019 में एक समय ऐसा लगा कि क्रिस गेल का रिकॉर्ड आंद्रे रसेल तोड़ सकते है. लेकिन आंद्रे रसेल रिकार्ड के करीब पहुंच रह गए, वो ऐसा कर नहीं पाए. रसेल ने साल 2019 के IPL में 52 छक्के लगाए थे. 


खास बात बात यह है कि IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में 3 बार क्रिस गेल का नाम है. उन्होंने IPL 2013 में 51 छक्के जबकि IPL 2011 में 44 छक्के लगाए थे. वहीं, अगर भारतीय बल्लेबाजों के बीच IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम है. उन्होंने IPL 2024 में 42 छक्के लगाए थे. 

 

वैभव के छक्के लगाने की रफ्तार 

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में अब तक 9 मैचों में 37 छक्के लगाए हैं, जबकि चौके की बात करें तो उन्होंने सिर्फ 34 ही लगाए हैं. 9 मैच के हिसाब से औसत देखे तो हर मैच में 4 छक्के माना जा सकता है. तो मान ही लीजिए. वैभव सूर्यवंशी को अभी सिर्फ ग्रुप स्टेज में ही 5 मुकाबले और खेलने हैं. उन 5 मैचों में 4 छक्कों की औसत से अगर वो 20 छक्के और मारते हैं तो उनके 14 मैचों में कुल 57 छक्के हो जाएंगे.


वैभव सूर्यवंशी तोड़ सकते गेल का रिकॉर्ड

दूसरी गौर करने वाली बात ये है कि IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स फुल फॉर्म में नजर आ रही है. वैभव के छक्को की बदौलत टीम को जीत में कामयाबी मिल रही है. RR की टीम प्वाइंट टेबल में तीसरे नंबर पर है यानी प्लेऑफ में खेलने की प्रबल दावेदार है. राजस्थान की टीम ने IPL 2026 के प्लेऑफ तक पहुंच जाती है तो फिर गेल के एक सीजन में सबसे ज्यादा 59 छक्के लगाने के रिकॉर्ड को टूटने से कोई नहीं बचा सकता.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही