Search

 
 
 

IPL Cricket: BCCI का प्लान, अगले साल एक हफ्ते पहले शुरू होगा IPL, होंगे 74 मुकाबले

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अगले साल होनेवाले IPL को लेकर बड़ा ऐलान किया है. IPL का 20वां सीजन एक हफ्ते पहले शुरू होगा. BCCI के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने कहा कि, बढ़ती गर्मी और प्री-मानसून के कारण IPL जल्दी शुरू होगा.
 

Lagatar Desk: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अगले साल होनेवाले IPL को लेकर बड़ा ऐलान किया है. IPL का 20वां सीजन एक हफ्ते पहले शुरू होगा. BCCI के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने कहा कि, बढ़ती गर्मी और प्री-मानसून के कारण IPL जल्दी शुरू होगा. जो 10 मार्च से 15 मई 2027 हो सकती हैं. उन्होंने यह भी कहा कि लीग में मैचों की संख्या नहीं बढ़ेगी. पहले लीग के मैचों की संख्या 74 से बढ़ाकर 94 करने की तैयारी थी.


सैकिया ने बताया कि BCCI और IPL गवर्निंग काउंसिल इस पर मंथन कर रहे हैं. बोर्ड ने गेम्स डेवलपमेंट महाप्रबंधक एबी कुरुविला को भी संभावित विंडो तलाशने का निर्देश दिए हैं. उन्होंने बताया कि, IPL को मार्च में शुरू करने के लिए घरेलू क्रिकेट कैलेंडर में कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं. कोशिश होगी कि घरेलू क्रिकेट सत्र 10 मार्च तक समाप्त हो जाए, ताकि उसके तुरंत बाद IPL शुरू किया जा सके.

 

बारिश ने किया था मैच प्रभावित

IPL 2026 में बारिश ने कई टीमों के लिए परेशानी का सबब बना था. टूर्नामेंट के दौरान एक मैच पूरी तरह रद्द करना पड़ा और दो मुकाबलों के ओवर घटाने पड़े. इसके अलावा 4-5 अन्य मैचों में भी बारिश ने खेल को प्रभावित किया. हालांकि उन मुकाबलों में बाद में पूरे ओवरों का खेल कराया गया. 6 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में KKR और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला बारिश के कारण रद्द करना पड़ा था.


 
7 अप्रैल को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स (RR) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच मैच बारिश के कारण करीब ढाई घंटे की देरी से शुरू हुआ. वहीं, 7 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच मैच भी बारिश ने खलल डाला था. जिसके बाद मुकाबले को 19-19 ओवर का किया गया था.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही