Search

 
 
 

Women's T20 World Cup: स्मृति मंधाना ने बनाए कई रिकॉर्ड, मिताली-हरमनप्रीत को पीछे छोड़ा

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने नीदरलैंड को 95 रन से हरा दिया. इस मुकाबले में स्मृति मंधाना ने 74 रन की पारी खेलते हुए अपने नाम कई रिकॉर्ड बनाए. वे मेंस और विमेंस टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 चौके पूरे करने वाली पहली बल्लेबाज बन गई.
 

Lagatar Desk: विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने नीदरलैंड को 95 रन से हरा दिया. इस मुकाबले में स्मृति मंधाना ने 74 रन की पारी खेलते हुए अपने नाम कई रिकॉर्ड बनाए. वे मेंस और विमेंस टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 चौके पूरे करने वाली पहली बल्लेबाज बन गई. मंधाना ने मिताली राज और हरमनप्रीत कौर को पीछे छोड़ते हुए, टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया.

 

मंधाना ने नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले में 11 चौके लगाए. जिसकी बदौलत, उनके नाम टी-20 इंटरनेशनल में 603 चौके हो गए हैं. वे पुरुष या महिला टी-20 इंटरनेशनल में 600 चौके पूरे करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गई हैं. न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स 521 चौकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं.

 

टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार 50+ स्कोर बनाने वाली भारतीय बन गई हैं. उन्होंने हरमनप्रीत कौर और मिताली राज के 5 फिफ्टी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. वहीं, विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा के 355 विकेट हो गए हैं. दीप्ति शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की पूर्व गेंदबाज झूलन गोस्वामी के सबसे ज्यादा विकेट के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली हैं.

 

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का सबसे बड़ा स्कोर

भारतीय विमेंस टीम ने नीदरलैंड के खिलाफ 20 ओवर में 5 विकेट पर 209 रन बनाए. यह टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक भारत का सबसे बड़ा स्कोर है. साथ ही, इस टूर्नामेंट में भारत का पहला 200+ स्कोर भी है. इससे पहले भारत ने 2018 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ 194/5 का स्कोर बनाया था.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही