Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सेल के कार्यक्रम में आईपीएस अनिल पालटा ने भ्रष्टाचार मुक्त भारत पर दिया व्याख्यान

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) की रांची स्थित इकाइयों ने एक नवंबर को सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 का समापन सत्र आयोजित किया. इस समारोह में झारखंड के पुलिस के डीजी रेल आईपीएस अनिल पालटा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) की रांची स्थित इकाइयों ने एक नवंबर को सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 का समापन सत्र आयोजित किया. इस समारोह में झारखंड के पुलिस के डीजी रेल आईपीएस अनिल पालटा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए. 

 

इस दौरान उन्होंने भ्रष्टाचार मुक्त भारत' के लिए महत्वपूर्ण व्याख्यान दिया. अनिल पाल्टा ने विकसित राष्ट्र के लिए भ्रष्टाचार मुक्त भारत पर एक प्रस्तुति दी. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वैश्विक भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक में भारत की वर्तमान स्थिति का विश्लेषण किया और राष्ट्र की अर्थव्यवस्था पर भ्रष्ट आचरण से होने वाले भारी आर्थिक नुकसान पर चिंता व्यक्त की.

 

भ्रष्टाचार निरोधक तंत्र और कानूनी ढांचा पर प्रकाश

श्री पालटा ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली केंद्रीय एजेंसियों, जैसे केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC), सीबीआई, लोकपाल और राज्य भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, के कार्यों पर प्रकाश डाला. 

 

उन्होंने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और पीएमएलए (धन शोधन निवारण अधिनियम) के तहत स्थापित कानूनी और प्रशासनिक ढांचे पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने समय पर विभागीय कार्रवाई और प्रभावी अभियोजन तंत्र को मजबूत करने की महती आवश्यकता पर भी बल दिया.

 

अनिल पालटा ने भ्रष्टाचार के सामान्य रूपों को उजागर किया, खासकर खरीद और निविदा प्रक्रियाओं में होने वाले कदाचारों और तकनीकी विशिष्टताओं में हेराफेरी से निपटने के लिए अधिक जवाबदेही सुनिश्चित करने के महत्व पर जोर दिया.

 

उन्होंने भ्रष्टाचार को कम करने के लिए नागरिक-अधिकारी संपर्क को न्यूनतम करने, ई-गवर्नेंस, ई-टेंडरिंग को बढ़ावा देने और निर्णय लेने में पूर्ण पारदर्शिता की वकालत की.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही