Search

 
 
 

IPS अधिकारी आत्महत्या  मामला : कांग्रेस ने कहा, भाजपा का मनुवादी तंत्र कमजोर वर्गों के लिए अभिशाप

खबरों के अनुसार  सीजेआई पर हुए हमले व IPS वाई पूरन कुमार की आत्महत्या को लेकर  कांग्रेस 11 अक्टूबर को देश के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी
 

New Delhi :  हरियाणा के सीनियर  IPS अधिकारी ADGP वाई पूरन कुमार की आत्महत्या को लेकर  कांग्रेस ने मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा किया है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पर पोस्ट कर मोदी सरकार और भाजपा पर हल्ला बोला है.

 

  

 

खड़गे ने लिखा कि भाजपा का मनुवादी तंत्र देश के SC, ST, OBC और कमज़ोर वर्गों के लिए एक अभिशाप बन चुका है. लिखा कि हरियाणा के वरिष्ठ दलित IPS अधिकारी, ADGP वाई पूरन कुमार की मजबूरन आत्महत्या की खबर न केवल स्तब्ध करने वाली है, बल्कि सामाजिक अन्याय, अमानवीयता और संवेदनहीनता का भयावह प्रमाण है.

 

मल्लिकार्जुन खड़गे ने परिवार के प्रति  संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि  पिछले 11 वर्षों में इस देश में भाजपा ने मनुवादी मानसिकता इतनी गहरी कर दी है कि ADGP रैंक के दलित अधिकारी को भी न्याय नहीं मिलता. उसकी सुनवाई नहीं होती.   

 

सुप्रीम कोर्ट में  मुख्य न्यायाधीश (CJI) पर हुए हमले  का जिक्र करते हुए कहा कि जब इस घटना का भाजपा का Ecosystem जातिवाद और धर्म का हवाला देकर defend कर सकता है, तो हमें ये समझ लेना चाहिए कि “सबका साथ का नारा एक भद्दा मज़ाक़ था.

 

कहा कि हज़ारों वर्षों से मनुवादी मानसिकता की शोषण करने की आदत इतनी जल्दी तो नहीं बदल सकती. तभी हरिओम वाल्मिकी जैसे निहत्थे दलित की मॉब लिंचिंग हो जाती है और प्रधानमंत्री मोदी जी निंदा के दो शब्द भी नहीं बोलते. 

 

मल्लिकार्जुन खड़गे  के अनुसार यह सिर्फ कुछ व्यक्तियों की त्रासदी नहीं है. यह उस भाजपा और संघ द्वारा पोषित अन्यायपूर्ण व्यवस्था का आईना है, जो दलित, आदिवासी, पिछड़े व अल्पसंख्यक वर्गों के आत्मसम्मान को बार-बार कुचलती रहा है.  

 

यह संविधान और लोकतंत्र के लिए घातक है. खबरों के अनुसार  सीजेआई पर हुए हमले व IPS वाई पूरन कुमार आत्महत्या को लेकर  कांग्रेस 11 अक्टूबर को देश के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी.   

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही