Search

 
 
 

IPS सुरेंद्र झा झारखंड से विरमित, जल्द BSF में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

झारखंड कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुरेंद्र झा को राज्य सरकार ने विरमित कर दिया है. केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति की स्वीकृति मिलने के बाद वह जल्द ही नई जिम्मेदारी संभालने के लिए योगदान देंगे.
 

Ranchi : झारखंड कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुरेंद्र झा को राज्य सरकार ने विरमित कर दिया है. केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति की स्वीकृति मिलने के बाद वह जल्द ही नई जिम्मेदारी संभालने के लिए योगदान देंगे.

 

जानकारी के अनुसार आईपीएस सुरेंद्र झा की प्रतिनियुक्ति सीमा सुरक्षा बल (BSF) में की गई है. इस संबंध में केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने के बाद झारखंड सरकार की ओर से भी उन्हें औपचारिक रूप से विरमित कर दिया गया है. अब वह जल्द ही केंद्र में अपना प्रभार ग्रहण करेंगे. सुरेंद्र झा झारखंड पुलिस में लंबे समय तक विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवा दे चुके हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही