Search

 
 
 

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट बंद करने का किया एलान, भारत में फिर बढ़ सकते हैं पट्रोल-LPG के दाम

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट बंद करने का एलान किया है. ईरान की संयुक्त मिलिट्री कमांड ने होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल टैंकरों और मालवाहक जहाजों की आवाजाही बंद करने की घोषणा की है.
 

Lagatar Desk: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट बंद करने का एलान किया है. ईरान की संयुक्त मिलिट्री कमांड ने होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल टैंकरों और मालवाहक जहाजों की आवाजाही बंद करने की घोषणा की है. ईरान ने अमेरिका और इजरायल पर हाल ही में हुए सीजफायर समझौते के तहत किए वादों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है. अमेरिका और ईरान की बातचीत को स्थगित कर दिया. इसने ऑयल मार्केट में दोबारा सनसनी मचा दी है. 

 

मीडिया सोर्स के मुताबिक अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का कहना है कि तेहरान के साथ वाशिंगटन के 14 सूत्रीय समझौते में तय किया गया संघर्ष विराम बना रहेगा. कहा कि अमेरिका को ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिससे पता चले की होर्मुज समुद्री यातायात के लिए बंद कर दिया गया है.

 

बुधवार रात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से अमेरिका-ईरान तनाव को खत्म करने के लिए एक शुरुआती समझौते पर हस्ताक्षर करने से होर्मुज स्ट्रेट फिर से खुल गया था. इससे लाखों बैरल तेल का निर्यात दोबारा शुरू हो गया था. इस खबर के बाद क्रूड ऑयल की कीमतों में लगातार गिरावट बनी हुई थी.

 

होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से इसका सीधा असर भारत पर पड़ेगा, क्योंकि भारत अपनी जरूरत का 80 प्रतिशत ज्यादा तेल और 60 प्रतिश घरेलू गैस दूसरे देशों से आयात करता है. इसमें से एक बड़ा हिस्सा इसी क्षेत्र से होकर भारत पहुंचता है. इस बंदी से भारत में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी के दाम बढ़ सकते हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही