Search

 
 
 

ईरान ने कुवैत, ओमान, यूएई में मिसाइलें दागी, इजरायल ने  ईरानी यूरेनियम प्लांट पर बम बरसाये

रान ने आज शनिवार को कुवैत, इराक, ओमान सहित यूएई में अहम बुनियादी ढांचे पर हमला किया. साथ ही सऊदी अरब में सैन्य ठिकाने पर मिसाइल हमला किया. इस हमले में 12 अमेरिकी सैनिकों के घायल होने की बात सामने आ रही है.खबर है कि  इजरायल ने भी ईरान के अराक स्थित खंडाब हेवी वाटर रिएक्टर और अर्दकान के यूरेनियम एनरिचमेंट प्लांट पर बम बरसाये हैं
 

Tehran : ईरान ने आज शनिवार को कुवैत, इराक, ओमान सहित यूएई में अहम बुनियादी ढांचे पर हमला किया. साथ ही सऊदी अरब में सैन्य ठिकाने पर मिसाइल हमला किया. इस हमले में 12 अमेरिकी सैनिकों के घायल होने की बात सामने आ रही है.

 


खबर है कि इजरायल ने भी ईरान के अराक स्थित खंडाब हेवी वाटर रिएक्टर और अर्दकान के यूरेनियम एनरिचमेंट प्लांट पर बम बरसाये हैं. जानकारी सामने आयी है कि कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ईरान ने कई ड्रोन हमले किये.इससे रडार सिस्टम को भारी नुकसान हुआ है. हालांकि इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

 

ओमान के सलालाह पोर्ट पर भी ईरान ने ड्रोन हमला किया. इसमें एक कर्मचारी घायल हुआ है.एक क्रेन को क्षति पहुंची है. इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के अनुसार  हमला एक अमेरिकी सपोर्ट वेसल को निशाना बनाकर किया गया था.

 


इराक के मजनून ऑयल फील्ड में एक ईरानी ड्रोन गिरा,लेकिन वह फट नहीं पाया. अबू धाबी (UAE) में एक ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल इंटरसेप्ट की गयी. उसका मलबा गिरने से तीन जगह आग लगने की सूचना है. इससे छह लोग घायल हो गये.

 


खलीफा इकोनॉमिक जोन्स अबू धाबी (KEZAD) के पास लगी आग लगने से पांच भारतीय नागरिक भी झुलस गये है. यूएई के रक्षा मंत्रालय के अनुसार एयर डिफेंस सिस्टम ने ईरान की ओर से दागी गई क्रूज मिसाइलों और ड्रोन को इंटरसेप्ट किया है. 

 


उधर इजरायल ने ईरान के अराक स्थित खंडाब हेवी वाटर रिएक्टर और अर्दकान के यूरेनियम एनरिचमेंट प्लांट पर जोरदार हमले किये हैं. इजरायल की वायु सेना (आईडीएफ) के अनुसार 50 से ज्यादा फाइटर जेट्स ने एक साथ कई ठिकानों  पर हमला किया.  

 


सूत्रों के अनुसार अर्दकान प्लांट में येलोकेक का प्रोडक्शन होता है, इसका प्रयोग परमाणु ईंधन बनाने की शुरुआती प्रक्रिया में किया जाता है. ईरान के बुशेहर न्यूक्लियर प्लांट पर भी मिसाइल हमंला हुआ है,  हालांकि किसी तरह का नुकसान या रेडिएशन लीक होने की खबर नहीं है.

 

 

आईडीएफ के अनुसार  हमलों में ईरान की डिफेंस इडस्ट्री के अलावा रक्षा मंत्रालय से जुड़े ठिकानों, बैलिस्टिक मिसाइल और एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम के निर्माण केंद्रों पर बम बरसाये गये.

 


इजरायल ने एक केमिकल वेपन्स रिसर्च फैसिलिटी को निशाना बनाने की बात कही है.   ईरानी मीडिया ने अर्दकान के येलोकेक प्लांट पर हमले की पुष्टि की है, कहा कि कोई रेडियोएक्टिव लीक नहीं हुआ.  

 
 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही