Search

 
 
 

ईरान : गर्ल्स स्कूल में इजराइल-US एयरस्ट्राइक, 51 छात्राओं की मौत, रूसी मंत्री लावरोव ने अराघची से बात की

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि दक्षिणी ईरान के होर्मोज़गान प्रांत के मिनाब शहर में लड़कियों के स्कूल पर एयरस्ट्राइक हुई है.
 
  • नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने तेहरान में रह रहे लोगों से शहर छोड़ने की सलाह दी है
  • मिनाब में ईरान के पैरामिलिट्री रिवोल्यूशनरी गार्ड का एक बेस है.
  • लावरोव ने अमेरिका और इज़राइल के हमलों की कड़ी निंदा की

Tehran/Moscow :  खबर है कि इजराइली-US एयरस्ट्राइक की जद में एक गर्ल्स स्कूल आ गया है. हमले में 51 छात्राओं की मौत हो गयी है. ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि दक्षिणी ईरान के होर्मोज़गान प्रांत के मिनाब शहर में लड़कियों के स्कूल पर एयरस्ट्राइक हुई है.


दरअसल मिनाब में ईरान के पैरामिलिट्री रिवोल्यूशनरी गार्ड का एक बेस है. एक अहम खबर आयी है कि  ईरान की नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने तेहरान में रह रहे लोगों से शहर छोड़ने की सलाह दी है.  


ईरान पर इज़राइल-अमेरिकी हमले के बाद रूस ने बयान जारी कर ट्रंप पर हल्ला बोला है. रूस ने वार्ता के बीच ईरान पर हमला किये जाने को लेकर कहा कि  ट्रंप का असली चेहरा सामने आ गया है.


रूस ने तंज कसा कि क्या यही शांति(ट्रंप) दूत है.  इसी बीच खबर आयी कि रूस के विदेश मंत्री सर्गेइ लावरोव ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से फोन पर बात की है.


बातचीत के क्रम में लावरोव ने अमेरिका और इज़राइल के हमलों की कड़ी निंदा की. विदेश मंत्री ने ईरान पर किये गये  हमलों को बिना उकसावे वाली कार्रवाई करार दिया. साथ ही रूस ने तुरंत इन हमलों को रोकने का आग्रह किया है.


उधर फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने भी हमला रोके जाने का आग्रह किया है. कहा कि अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच शुरू हुआ युद्ध दुनिया की शांति और सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है. राष्ट्रपति मैक्रों ने  कहा कि वहां के हालात खतरनाक स्तर पर पहुंच गये है. इसे तुरंत रोका जाना जरूरी है. 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही