Search

 
 
 

ईरान की जवाबी कार्रवाई, अमेरिका के मिलिट्री बेस पर हमला

ईरान ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह रुकने वाला नहीं है. चाहे इजराइल हो या अमेरिका. उस पर जिस तरह के अटैक होंगे, वह उसी तरह के अटैक करेगा.
 

Lagatar Desk

ईरान-इजराइल युद्ध में अमेरिका की इंट्री ने दुनिया को चौंका दिया था. अमेरिका ने 22 जून की सुबह ईरान के न्यूक्लियर बेस पर हमले किये थे. जिसके बाद सोमवार को ईरान ने अमेरिका के मिलिट्री बेस पर हमला कर दिया है.

 

ईरानी मीडिया के मुताबिक ईरान ने सीरिया में स्थित अमेरिका के मिलिट्री बेस पर अटैक किया है. इसके साथ ही ईरान ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह रुकने वाला नहीं है. चाहे इजराइल हो या अमेरिका. उस पर जिस तरह के अटैक होंगे, वह उसी तरह के अटैक करेगा.

 

रविवार को अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने जारी बयान में कहा था कि उसके न्यूक्लियर प्रोग्राम को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. वह साफ कर चुका है कि ना तो न्यूक्लियर बम बना रहा है और ना ही बनाने की कोई योजना है. इसके बावजूद इजराइल ने 13 जून को इरान पर हमले किये. जिसका जवाब इजराइल को  दिया गया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही