Search

 
 
 

250 साल के इतिहास वाला 6,000 साल पुरानी सभ्यता को पाषाण युग में  भेजने की धमकी दे रहा है : ईरान

ब्रिगेडियर जनरल सैयद मजीद मूसावी ने तंज कसते हुए कहा कि हॉलीवुड(फिल्म) की कल्पनाओं ने आपके दिमाग पर असर डाला है. इसलिए आप 250 साल के छोटे से इतिहास के साथ 6,000 साल पुरानी सभ्यता को धमका रहे हैं.
 

Tehran : ईरान के सैन्य कमांडर  ब्रिगेडियर जनरल सैयद मजीद मूसावी ने ट्रंप की धमकी पर कहा कि जिसका सिर्फ 250 साल इतिहास है, वह देश 6,000 साल पुरानी सभ्यता को धमकी दे रहा है.

 

दरअसल डोनाल्ड ट्रंप और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने तेहरान (ईरान) को पाषाण युग में पहुचांने की धमकी दी है. मूसावी ने कहा कि अमेरिका अपने सैनिकों को कब्रों में भेज रहा है.

 

 ब्रिगेडियर जनरल सैयद मजीद मूसावी ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की एयरोस्पेस फोर्स के चीफ हैं.

 

 ब्रिगेडियर  ने  एक्स  पर अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के पोस्ट के जवाब में कहा कि आप अपने सैनिकों को कब्र में भेज रहे हैं, ईरान नहीं.  कहा कि आप ईरान को पाषाण युग में ले जाने की बात कर रहे हैं.

 

तंज कसते हुए कहा कि हॉलीवुड(फिल्म) की कल्पनाओं ने आपके दिमाग पर असर डाला है. इसलिए आप 250 साल के छोटे से इतिहास के साथ 6,000 साल पुरानी सभ्यता को धमका रहे हैं. 

 

दरअसल हेगसेथ ने एक्स पर अपमे पोस्ट में लिखा था, पाषाण युग में वापसी. उनका यह पोस्ट ट्रंप द्वारा ईरान को पाषाण युग में पहुंचाने की धमकी दिये जाने के बाद आया था.

 

ट्रंप ने एक्स पर लिखा था, ईरान के नये शासन के राष्ट्रपति पहले से कम कट्टर और ज्यादा समझदार हैं, उन्होंने अमेरिका से युद्धविराम का अनुरोध किया है.

 

ट्रंप ने लिखा कि हम उस समय इस पर तब विचार करेंगे जब होर्मुज सुरक्षित खोल दिया जायेगा. और  तब तक हम ईरान को पूरी तरह तबाह कर देंगे.उसे पाषाण युग में वापस भेज देंगे. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 
 

 
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही