Search

 
 
 

अमेरिकी हमले की आहट के बीच ईरानी सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, चार की मौत

अमेरिकी हमले की आहट के बीच ईरानी सेना का एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया. इस हादसे में चार लोगों की मौत की हुई है. ईरानी न्यूज एजेंसी के अनुसार, दुर्घटना इस्फहान प्रांत के दारचेह शहर के फ्रूट होलसेल मार्केट में हुई है.
 

Lagatar Desk : अमेरिकी हमले की आहट के बीच ईरानी सेना का एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया. इस हादसे में चार लोगों की मौत की हुई है. ईरानी न्यूज एजेंसी के अनुसार, दुर्घटना इस्फहान प्रांत के दारचेह शहर के फ्रूट होलसेल मार्केट में हुई है.

 

दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर ईरानी सेना की एविएशन यूनिट का बताया जा रहा है. प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी बताई जा रही है. मृतकों में पायलट, को-पायलट के अलावा बाजार के दो व्यापारी शामिल हैं. 

 

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह ईरान की नियमित वायुसेना का एक अमेरिकी निर्मित F-4 फाइटर जेट पश्चिमी हमादान प्रांत में प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें एक पायलट की मौत हो गई थी.

 

ईरान में हेलिकॉप्टर क्रैश ऐसे समय में हुआ है, जब अमेरिका और ईरान के बीच यूरेनियम संवर्धन और परमाणु कार्यक्रम को लेकर तनाव चल रहा है. दोनों देशों के बीच मतभेद अब तक सुलझ नहीं पाए हैं. बढ़ते तनाव के बीच ईरानी सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही